TRENDING TAGS :
Krrish 4: कृष 4 बनने में क्यों हो रही देरी? क्या 500 करोड़ बजट बनीं वजह
Krrish 4: ऋतिक रोशन की मोस्ट लव्ड फिल्म कृष की अब चौथी फ्रेंचाइजी बनाई जा रही है, लेकिन पिछले दिनों खबरें आईं कि फिल्म बनने में अभी और समय लगने वाला है, क्योंकि फिल्म का बजट काफी हाई फाई है, जिसकी वजह से मुश्किल हो रही है, क्या सच में ऐसा है आइए जानते हैं।
Krrish 4 Update
Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन अपनी फिल्म कृष 4 को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं, फिल्म का ऐलान कई सालों पहले ही कर दिया गया था, लेकिन अब तक फिल्म पर काम शुरू नहीं हो पाया है। कई बार खबरें आतीं हैं कि जल्द ही कृष 4 फ्लोर पर जाने वाली है, लेकिन फिर खबर आती है कि अभी फिल्म में वक्त लगेगा, क्योंकि फिल्म का बजट ही काफी भारी भरकम है। जी हां! रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष 4 का बजट 500 करोड़ रुपए है, ऐसे में बजट की वजह से फिल्म बनने में देरी हो रही है, लेकिन क्या सच में इसके पीछे की वजह फिल्म का बजट है, आइए जानते हैं।
कृष 4 बनने में क्यों हो रही देरी
बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन अपनी फिल्म कृष 4 को बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाना चाह रहें हैं और इसके लिए उन्होंने लगभग 500 करोड़ का बजट तैयार किया है, लेकिन यशराज फिल्म्स 500 करोड़ रुपए कृष 4 में नहीं लगाना चाहता, जिस वजह से अब ऋतिक रोशन नए स्टूडियो की तलाश में जुटे हुए हैं और यही वजह है कि फिल्म अब तक फ्लोर पर नहीं जा पाई।
कृष 4 को लेकर मीडिया गलियारों में फैली ये खबरें क्या सच हैं, इसका खुलासा खुद राकेश रोशन ने कर दिया, जी हां! राकेश रोशन ने खुद कृष 4 पर अपडेट देते हुए बजट की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है। राकेश रोशन ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, ऋतिक रोशन और यशराज फिल्म्स के बीच सब कुछ ठीक है, जितनी भी खबरें उड़ रहीं है, सब अफवाहें हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कृष 4 में देरी होने की वजह का भी खुलासा किया।
राकेश रोशन ने कहा, "ऋतिक इस वक्त दूसरे प्लैनेट पर है, और हम सब उनकी डेट्स मिलने के इंतज़ार में हैं, ऋतिक अपने प्रोडक्शन हाउस के कामों में उलझे हुए हैं, कृष 4 के बारे में कहीं कोई मसला नहीं है, सब कुछ स्मूद चल रहा है, ये आदि (आदित्य चोपड़ा), ऋतिक और मेरा टीम वर्क है। फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है, और शूट भी इसी साल शुरू हो जाएगा।"
वहीं बजट को लेकर फैली अफवाहों के बारे में राकेश रोशन ने बताया, "ये सारी बातें बकवास हैं, इसमें ज़रा सी भी सच्चाई नहीं है कि टॉप टियर VFX, वर्ल्ड क्लास एक्शन और अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए ऋतिक ने 500 करोड़ रुपए मांगे थे। हां, YRF बजट को 350 करोड़ रुपए तक सीमित रखना चाहता है, बड़े दर्शक वर्ग को पसंद आने वाली एक अच्छी फिल्म बनाने में समय लगता है, मैंने भी 'कृष' सीरीज़ की हर फिल्म को बनाने में पूरा समय लिया।" बताते चलें कि कृष 4 का निर्देशन ऋतिक रोशन करेंगे, वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है।


