TRENDING TAGS :
Rakhi Sawant Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, मुंबई की सड़कों पर जमकर नाची राखी सावंत,देखें
Rakhi Sawant Video: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राखी सावंत मुंबई की सड़कों पर जश्न मनाते नजर आईं, आइए आपको भी उनका वीडियो दिखाते हैं।
Rakhi Sawant Dance Video
Rakhi Sawant Video Viral: राखी सावंत अपने अजीबो गरीब बयान के चलते अक्सर सुर्खियों में रहतीं हैं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से तो वे लगातार छाईं हुईं हैं, क्योंकि वो भी छात्रों के समर्थन में खड़ी हैं, राखी सावंत छात्रों का लगातार सपोर्ट कर रहीं थीं, वो भी अपने अनोखे अंदाज में। राखी सावंत छात्रों को सपोर्ट करते हुए मोदी सरकार पर जमकर बरसी और सभी मंत्रियों से स्तीफा देने को कहा। वे लगातार मीडिया में आकर सरकार पर हमला कर रहीं थीं और अब जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है तो राखी सावंत की खुशी का ठिकाना नहीं है, वे खुशी से नाच पड़ी।
राखी सावंत ने मनाया जश्न
राखी सावंत जो अब तक छात्रों के समर्थन में खड़ी होकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लड़ाई लड़ रहीं थीं, वहीं अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देते ही वे खुशी से झूम उठी। राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मुंबई की सड़कों पर पपराजी के सामने जोरदार डांस कर रहीं हैं।
राखी सावंत का मजेदार डांस यूजर्स का ध्यान खींच ही रहा है, साथ ही उन्होंने जो आउटफिट कैरी किया हुआ है, उसे देख भी लोग हैरान हो गए हैं। बता दें कि राखी सावंत मूंग से बना आउटफिट पहने नजर आईं, उन्होंने पिंक कलर का हेयर विग लगाया हुआ है, और मूंग से बनी टोपी भी सिर पर लगाई हुई है। इसके साथ उन्होंने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई है। राखी सावंत का ये अंदाज देखते बन रहा है। राखी सावंत हाथ में मूंग लेकर पपराजी के सामने कह रहीं हैं - मुबारक हो इस्तीफा दे दिया।
वहीं, इसी के साथ ही राखी सावंत खुशी से मजेदार डांस कर रहीं हैं, वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत चारों ओर से पपराजी और लोगों द्वारा घिरी हुईं हैं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से खुश होकर अपनी ही धुन में नाच रहीं हैं। राखी सावंत का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया और वायरल हुआ, यूजर्स हंस पड़े, राखी सावंत का ये मजेदार अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।


