TRENDING TAGS :
Rakhi Sawant: मुस्लिम बनकर बहुत फायदा हुआ.., 47 वर्षीय एक्ट्रेस के बयान से मचा बवाल
Rakhi Sawant: राखी सावंत अपने नए बयान की वजह से फिर सुर्खियों में आ गईं हैं, इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से हिंदू फैंस उन पर भड़क उठे हैं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को जब भी पपराजी द्वारा स्पॉट किया जाता है, एक्ट्रेस कुछ न कुछ ऐसे बयान दे देती हैं, जिसकी लोगों के बीच जमकर चर्चा होती है। अभी हाल ही में फिर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसकी वजह से हिंदू फैंस उन पर भड़क गए। जी हां! दरअसल राखी सावंत ने कहा कि जब से उन्होंने इस्लाम अपनाया है, तब से उन्हें बहुत फायदा हुआ है, उनका यह बयान सुन ही यूजर्स भड़क उठे और कमेंट बॉक्स में उनकी जमकर क्लास भी लगा दी।
इस्लाम अपनाकर बेहद खुश हैं राखी सावंत
राखी सावंत को आज ही पपराजी ने स्पॉट किया गया, जिसके कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं। इन वीडियोज में से एक वीडियो में राखी सावंत इस्लाम अपनाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहीं हैं, बस फिर क्या था राखी सावंत के इसी वीडियो को देख नेटिजेंस ने उनकी क्लास लगा डाली।
राखी सावंत वीडियो में कह रहीं हैं, "तीन साल से मैं इस्लाम में हूं, 3 साल से जब मैंने नमाज पढ़ना सीखा है, उमराह जाना सीखा है, तब से मेरी जिंदगी बहुत बेहतर हो गई है। मुझे खुदा प्रोटेक्ट करता है। जब से मैंने इस्लाम अपनाया है, मेरे में बहुत बदलाव आया है, बस एक ही बदलाव नहीं आया है कि मैं कपड़े ढंग के नहीं पहनती हूं, वो मैं क्या करूं, बॉलीवुड में मेरा बाप नहीं है न, जो मुझे घर में बैठकर रोटी खिलाएगा। इस देश के किसी आदमी से दम होगा तो मुझे बदल देगा शादी करके।"
राखी सावंत के इस बयान ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है, यूजर्स कमेंट बॉक्स में उन्हें ट्रोल करने के लिए टूट पड़े हैं। एक यूजर ने लिखा, "जो अपने धर्म की नहीं हुई, वो किसी की नहीं हो सकती।" दूसरे ने लिखा, "अब इस्लाम खतरे में है।" तीसरे ने लिखा, "पैसों के लिए इंसान आतंकवादी भी बन सकता है।" चौथे ने लिखा, "अच्छा है तू इस्लाम में ही रहे।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "राखी सावंत पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता।" एक और यूजर ने कहा, "इसका धर्म हर दिन बदलता है।"


