Rakhi Sawant: दोनों फिर एक हो जाएं…’, मक्का में गोविंदा-सुनीता के लिए राखी सावंत ने मांगी दुआ, वीडियो वायरल

Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रहने के लिए मक्का में दुआ मांगी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Sept 2026 7:47 AM IST
Rakhi Sawant: दोनों फिर एक हो जाएं…’, मक्का में गोविंदा-सुनीता के लिए राखी सावंत ने मांगी दुआ, वीडियो वायरल
X

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। एक तरफ जहां गोविंदा का नाम कोमल रानी स्वर्णकार संग जुड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर काफी कुछ भला बुरा कहा। दोनों के बीच खुलेआम झगड़ा देखने को मिला, जिसके बाद इनके तलाक को लेकर भी खबरें आईं, वहीं कुछ दिन पहले ही सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया, जिसके बाद कयास लगने लगा कि सुनीता अपने एक्टर पति गोविंदा से अलग हो रहीं हैं, लेकिन फिर पता चला कि सुनीता अपनी तलाक की अर्जी वापस लेने कोर्ट पहुंचीं थीं। वहीं इन दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही खबरों के बीच अब राखी सावंत ने एक बार फिर इस कपल के लिए अपना सपोर्ट जाहिर किया है। इस बार राखी ने मक्का में पहुंचकर गोविंदा और सुनीता के एक होने की दुआ मांगी है।

राखी सावंत ने गोविंदा-सुनीता आहूजा के साथ रहने की मांगी दुआ

राखी सावंत इन दिनों मक्का में हैं, जहां से उनके कई वीडियोज वायरल हो रहें हैं, वहीं अब राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मक्का में गोविंदा और सुनीता आहूजा के एक होने की दुआ मांग रहीं हैं। राखी सावंत और गोविंदा का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

राखी सावंत के वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताएं तो उसमें अभिनेत्री मक्का में नजर आ रहीं हैं, जहां उन्होंने गोविंदा और सुनीता आहूजा के लिए दुआ करते हुए कहा - या अल्लाह! मैं दुआ करती हूं कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच सब ठीक हो जाए, दोनों फिर से एक हो जाएं। इनके बीच कोई कोमल ना आए, इनकी जिंदगी बेहतरीन हो जाए, सुनीता जी ने बहुत दुख देखा है, 40 साल शादी में रहना आसान नहीं है, एक औरत का दुख औरत ही जान सकती है, या अल्लाह! गोविंदा जी को ढेर सारा काम देना, उन्हें जो कोई भी भड़काए, उस शैतान को हटा देना। सुनीता जी आपका घर बस जाए और हमें कुछ नहीं चाहिए। अल्लाह मेरा रब! आपका घर बसा देगा। आप चिंता मत करिए, रोइए मत।

इससे पहले भी राखी सावंत गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर काफी कुछ कह चुकी हैं, एक बार तो उन्होंने मीडिया के सामने ही सुनीता आहूजा संग फोन पर बात की थी, जहां सुनीता आहूजा ने खुलासा किया था कि गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, यही वजह है कि सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी वापस लेने का फैसला किया।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story