TRENDING TAGS :
Govinda और Sunita Ahuja का तलाक रूकवाया इस एक्ट्रेस ने
Govinda Sunita Ahuja News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने उनके खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है, इस एक्ट्रेस ने किया दावा
Rakhi Sawant On Govinda Sunita Ahuja Divorce (Image Credit-Social Media)
Govinda Sunita Ahuja News: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों के तलाक की खबरें काफी समय से आ रही है। सुनीता अहूजा ने गोविंदा के बारे में दावा किया कि वो उनको धोखा दे रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने उनके साथ तलाक का केस फाइल किया था। जिसके बाद सुनीता अहूजा लॉक अप सीजन 2 का हिस्सा बनी थी। जहाँ पर उनकी तबीयत सही ना होने पर गोविंदा बेटी टिना के साथ उनको लेने गए थे। लॉक अप सीजन 2 में सुनीता ने कहा भी था कि वो गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेगी। लेकिन जैसे ही गोविंदा ने अपनी नई फिल्म अनाउंस की सुनीता ने गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस के साथ जोड़ना शुरू कर दिया। यहीं नहीं सुनीता अहूजा ने दावा किया कि गोविंदा दूसरी शादी करने जा रहे हैं। जिसकी वजह से उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है। अब जाकर इस एक्ट्रेस ने दावा किया है कि दोनों का पैचअप उन्होंने कराया है।
गोविंदा और सुनीता अहूजा का पैचअप कराया राखी सावंत ने (Rakhi Sawant Did Patchup Between Govinda And Sunita Ahuja)-
बॉलीवुड की सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के तलाक की खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही है। दोनों ने रिश्ते के बीच करवाहट की वजह गोविंदा का उनकी पत्नी सुनीता को धोखा देना है। जिसके बारे में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खुद सबके सामने दावा किया है। तो वहीं उनकी को एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ उनका नाम जोड़ा, जिसपर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता को हद में रहने को कहा, यही नहीं सुनीता अहूजा ने राखी सावंत के कॉल करने पर कहा कि गोविंदा दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने तलाक का केस वापस लिया। जिसपर गोविंदा के मैनेजर ने कहा कि कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है।
अब जाकर एक बार फिर से पैप्स के सामने राखी सावंत ने दावा किया कि उन्होंने ही गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा का पैचअप कराया है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


