Ram Charan Video: राम चरण की जुबान फिसली, जसप्रीत बुमराह को कहा फुटबॉलर, बनें मीम मटेरियल

Ram Charan Video: साउथ सुपरस्टार राम चरण का सोशल मीडिया पर बुरी तरह मजाक उड़ाया जा रहा है, क्योंकि बीती शाम भोपाल इंवेट में उन्होंने कुछ बड़ी गलतियां कर दी है।

Shivani Tiwari
Published on: 24 May 2026 10:14 AM IST
Ram Charan Video
X

Ram Charan Video

Ram Charan Video: साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म Peddi के प्रमोशन में व्यस्त चल रहें हैं, फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। 23 मई की शाम भोपाल में Peddi का ग्रैंड इंवेट रखा गया था, जहां Peddi की पूरी टीम पहुंची। इस इवेंट में Peddi का आइटम नंबर भी लॉन्च किया गया, लेकिन इसी दौरान मंच पर राम चरण से इतनी बड़ी गलती हो गई कि अब वे सोशल मीडिया पर मीम मटेरियल बन चुके हैं, यूजर्स उनका बुरी तरह मजाक उड़ा रहें हैं।

राम चरण से हुई भारी मिस्टेक

राम चरण की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, दुनिया के कोने-कोने से फैंस उन्हें प्यार भेजते हैं। 23 मई को भोपाल में हुए Peddi इंवेट में लाखों फैंस जमा हुए थे, लेकिन इसी दौरान राम चरण द्वारा दिए गए एक बयान से सोशल मीडिया पर उनका बुरी तरह मजाक बनाया जा रहा है। दरअसल इंवेट के दौरान होस्ट द्वारा राम चरण को कुछ क्रिकेटर का नाम दिया जा रहा था और राम चरण को उनके बारे में एक शब्द बोलना था, जब होस्ट ने उनसे जसप्रीत बुमराह के बारे में सवाल किया तो उन्होंने जो जवाब दिया वो किसी ने एक्सपेक्ट नहीं किया था।

राम चरण ने जसप्रीत बुमराह के बारे में कहा - "जसप्रीत बुमराह जी मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, मुझे फुटबॉल पसंद है और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो, लव यू सर।" राम चरण क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर समझ बैठे, बस फिर क्या था लोगों को मौका मिल गया राम चरण का मजाक उड़ाने का। राम चरण का ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर छा गया है और लोग हाथ धोकर उनके पीछे पड़ गए हैं, मजेदार मीम भी वायरल होने लगे हैं।

राम चरण ने मांगी माफी

राम चरण का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है, और यूजर्स उनका मजाक भी उड़ा रहें हैं, लेकिन राम चरण ने मौका देखते ही जसप्रीत बुमराह से माफी भी मांग ली। राम चरण ने सोशल मीडिया हैंडल पर जसप्रीत बुमराह के लिए माफीनामा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "उफ़... मैं कभी-कभी नाम भूलने में सचमुच बहुत लापरवाह हो जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी अपनी इस गड़बड़ी के लिए माफ़ी चाहता हूं- भीड़ और उत्साह के बीच यह एक मानवीय गलती थी... मैं आपका बहुत सम्मान करता हूँ और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जब आप लगातार बल्लेबाजों को मुश्किल में डालते हैं, तो हर भारतीय को आप पर गर्व होता है।"




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story