Peddi OTT Release: राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी

Peddi Movie OTT Release Date: राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी

Shikha Tiwari
Published on: 4 Jun 2026 12:16 PM IST
Ram Charan Movie Peddi OTT Release Date In Hindi
X

Ram Charan Movie Peddi OTT Release Date In Hindi (Image Credit- Social Media)

Peddi OTT Release: राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। आज वो दिन आ ही गया है। पेड्डी मूवी को क्रिटिक्स समेत दर्शकों ने काफी अच्छा रिव्यू दिया है। इस फिल्म का निर्देशन बूचीबाबू सना ने किया है। और वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किलारू वेंकट सतीश ने इसका निर्माण किया है। जगपति बाबू, शिवन्ना, जाह्नवी कपूर, दिव्यांदु शर्मा जैसे कई सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब फिल्म के ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। चलिए जानते हैं, पेड्डी मूवी कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

राम चरण की फिल्म पेड्डी कब और किस ओटीटी पर होगी रिलीज (Ram Charan Movie Peddi OTT Release Date In Hindi)-

राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ओटीटी रिलीज से पहले फिल्म की कहानी पर एक नजर डालते हैं। बता दे कि राम चरण की फिल्म पेड्डी की कहानी की बात करें तो, पेड्डी और उसके साथी विजयनगरम के पास एक पहाड़ी के किनारे बसे एक गाँव से आते हैं। खेलों में माहिर होने के कारण, कुछ लोग उन्हें खेल कार्यकर्ता के रूप में काम पर रखते हैं और पैसे कमाने के लिए खेल आयोजित करते हैं। वे पैसे कमाने के लिए ये खेल खेलते हैं। बताया जा रहा है कि नायक की एंट्री क्रिकेट के खेल से होगी और वह क्रिकेट खेलते हुए लड़ाई करेगा। चर्चा है कि उस दृश्य में एक अंतराल होगा जहाँ पेड्डी, जो खेल कार्यकर्ता के रूप में क्रिकेट और कुश्ती खेलता है, अपने एक साथी की मृत्यु होने पर, अपने गाँव की मान्यता न मिलने पर और कुछ लोगों द्वारा उसके साथ भेदभाव किए जाने पर पलटवार करेगा। पेड्डी अपने गाँव और अपने साथियों के लिए दिल्ली जाएगा और पूरा दूसरा भाग दिल्ली में ही फिल्माया जाएगा। बताया जा रहा है कि पेड्डी दिल्ली में कई राजनीतिक नेताओं से मिलने की कोशिश करेगा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिलेगी। इससे दूसरे भाग को और भी भावुक बना दिया गया है। क्लाइमेक्स में, भाग-दौड़ के दृश्यों से एक बार फिर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

राम चरण की फिल्म पेड्डी की बात करें मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। लेकिन फिल्म नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी। इसको लेकर ऑफिशियल डेट नहीं जारी की गई है। जिस तरह से देखा गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के 2 महीने बाद यानि अगस्त के महीने में ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story