Peddi Trailer Review: एक्शन से भरपूर पेड्डी मूवी का ट्रेलर जारी, जाने कैसा है?

Peddi Movie Trailer Review: राम चरण की फिल्म पेड्डी का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, चलिए जानते हैं कैसा है पेड्डी मूवी का ट्रेलर

Shikha Tiwari
Published on: 18 May 2026 4:14 PM IST (Updated on: 18 May 2026 10:36 PM IST)
Peddi Movie Trailer Release Date
X

Ram Charan Peddi Movie Trailer Release Date (Image Credit- Social Media)

Peddi Trailer Out: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म पेड्डी जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का टीजर और गाना पहले दी दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बना चुका है। तो वहीं कुछ समय पहले ही फिल्म के मेकर्स ने अपने एक पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी दी थी कि Peddi Movie का ट्रेलर 18 मई 2026 को मुंबई में एक इवेंट के दौरान रिलीज किया जाएगा। जहाँ पर फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रहेगी। और आज राम चरण और Peddi Movie की अन्य कास्ट ने मिलकर पेड्डी मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। चलिए जानते हैं कैसा है पेड्डी मूवी का ट्रेलर

पेड्डी मूवी ट्रेलर रिव्यू (Peddi Movie Trailer Review)-

RRR की भारी सफलता के बाद राम चरण (Ram Charan) एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रहे हैं। बता दे कि राम चरण की फिल्म Peddi जिसका गाना चिकरी-चिकरी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया था। अब जाकर आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू जना द्वारा किया गया है। तो वहीं फिल्म में राम चरण के अलावा, जान्हवी कपूर, देव्येंदु, जगपति बाबू अहम किरदार में हैं।



फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म की कहानी की थोड़ी-सी झलक दर्शकों को देखने को मिली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा है। जिस तरह से दर्शक फिल्म के ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं। उसे देखकर लग रहा है कि राम चरण की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग छाप छोड़ने का काम करेगी। तो वहीं पेड्डी मूवी के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म का लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। Peddi Movie सिनेमाघरों में 4 जून 2026 को रिलीज होगी।


पेड्डी मूवी की कहानी क्या होगी (Peddi Movie Plot)-

पेड्डी मूवी के बारे में कहा जा रहा था कि फिल्म की कहानी कोडी राममूर्ति की बॉयोग्राफी है। लेकिन बाद में क्लियर कर दिया गया कि फिल्म की कहानी कोडी राममूर्ति के जीवन पर नहीं आधारित है। बल्कि ये एक काल्पनिक कहानी है। पूर्वी गोदावरी जिले में पेड्डीराजू नाम का एक आदमी रहता था। वह क्रिकेट और बास्केटबॉल खेलने में बहुत माहिर था। जब उसके पास पैसे नहीं होते थे, तो वह राजमिस्त्री का काम करता था। खाली समय में, वह उन लोगों के साथ खेलने जाता ता जो उसे पैसे देते थे। यही वजह है कि फिल्म का टाइटल पेड्डी रखा गया है। देखते हैं कि दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story