Ram Kapoor Video: टेलीविजन के इमरान हाशमी बनें राम कपूर, किसिंग वीडियो से मचा बवाल

Ram Kapoor Video: राम कपूर का लॉकअप 2 से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पत्नी गौतमी कपूर इस तरह से किस कर रहें हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें इमरान हाशमी का टैग दे दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 30 July 2026 12:47 PM IST
Ram Kapoor Kissing Video
X

Ram Kapoor Kissing Video (Photo- Social Media)

Ram Kapoor Video: लॉकअप सीजन 2 रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में अब सिर्फ गिनती के दिन रह गए हैं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकअप टॉप 2 में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा ने अपनी जगह बनाई है, वहीं श्रेया कालरा को विनर बताया जा रहा है, हालांकि असली खुलासा तो 2 अगस्त को ही होगा। ग्रैंड फिनाले को लेकर मची हलचल के बीच राम कपूर ने लॉकअप 2 में कुछ ऐसा कर दिया कि सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा है, जी हां! यूजर्स ने तो उन्हें टीवी के इमरान हाशमी का भी टैग दे दिया है।

राम कपूर बनें टीवी के इमरान हाशमी

अभिनेता राम कपूर लॉकअप 2 में जमकर सुर्खियां बटोर रहें हैं, अभी हाल ही में लॉकअप 2 में उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने एंट्री ली, गौतमी कपूर के साथ श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जैसवाल भी लॉकअप में गए, पत्नी गौतमी को देख राम कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया कि दर्शक हैरान रह गए। जी हां! दरअसल राम कपूर अपनी पत्नी गौतमी कपूर से मिले और उन्होंने तुरंत ही गौतमी को लिप लॉक किस किया। राम कपूर और गौतमी कपूर का किसिंग वीडियो पूरे इंटरनेट पर छा गया है।


वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, जहां ऋषभ जैसवाल अपनी गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा को देख इमोशनल हो गए और उन्हें हग कर लिया, वहीं राम कपूर अपनी बीवी गौतमी कपूर को देखते ही उन्हें किस करने लगे, दोनों ने कैमरे के सामने ही किस करना जारी रखा। राम कपूर और गौतमी कपूर की ये क्लिप धड़ल्ले से वायरल हो रही है और यूजर्स कमेंट बॉक्स में जमकर मजा ले रहें हैं, वहीं अब तो मजेदार मीम भी बनाए जा रहे हैं।

यहां देखें यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

राम कपूर और गौतमी कपूर के इस किसिंग वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये है टेलीविज़न का इमरान हाशमी।" दूसरे ने लिखा, "ये तो इमरान हाशमी का बाप निकला।" तीसरे ने लिखा, "ये सच में ठरकी है एकदम।" चौथे ने लिखा, "ये राम कपूर तो इमरान हाशमी को भी पीछे छोड़ दिया है।" पांचवे ने लिखा, "ठरकी बुड्ढा, इसलिए लॉकअप की लड़कियों को किस करता है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "लॉकअप में लिप लॉक हो रहा है।" इसी तरह पूरे कमेंट बॉक्स में ही यूजर्स राम कपूर के लिए मजेदार रिएक्शन दे रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story