Ramayana बनाने के पीछे की कहानी क्या है? रामानंद सागर के पोते बताएंगे डॉक्यूमेंट्री में

Ramanand Sagar Ramayana Documentry: रामानंद सागर के पोते बनाएंगे अपने रामायण टीवी सीरिय की डाक्यूमेंट्री, चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी

Shikha Tiwari
Published on: 11 Nov 2026 12:20 PM IST
Ramanand Sagar Ramayana Documentry
X

Ramanand Sagar Ramayana Documentry (Image Credit- Social Media)

Ramanand Sagar Documentary: रामानंद सागर की रामायण आज भी लोगों की पहली पसंद है। रामायण महाकाव्य पर इतनी सारी फिल्में बन चुकी हैं। यहाँ तक टीवी सीरियल भी आ चुके हैं। तो वहीं इस समय थ्रिएटर में रणवीर कपूर की रामायण दर्शकों द्वारा देखी जा रही है। और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन भी कर रही है। लेकिन आज भी जिस रामायण को दर्शक पसंद करते हैं वो रामानंद सागर की रामायण है। तो वहीं अब जाकर रामानंद सागर की रामायण पर डॉक्यूमेंट्री बनने जा रही है। चलिए जानते हैं कब होगी रिलीज

रामानंद सागर की रामायण पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री (Ramanand Sagar Documentary Release Date)-

प्रोड्यूसर शिव सागर अपनी आने वाली डॉक्यूमेंट्री, 'मेकिंग ऑफ़ एन एपिक – व्हेन द स्क्रीन बिकेम सेक्रेड' के ज़रिए लोगों को अपने दादा रामानंद सागर की मशहूर 'रामायण' बनाने के पीछे की कहानी दिखा रहे हैं। अनकही कहानियों और रूहानी मुलाकातों से लेकर उन क्रिएटिव फैसलों तक, जिन्होंने इस मशहूर सीरीज़ को बनाया, यह डॉक्यूमेंट्री एक टेलीविज़न की दुनिया को करीब से दिखाने का वादा करती है। यह डॉक्यूमेंट्री 29 दिसंबर को रामानंद सागर की जयंती पर रिलीज़ होगी।

रामानंद सागर जी की रामायण जब दूरदर्शन पर रिलीज हुई थी। उस समय हर कोई सारे काम छोड़कर रामायण को देखता था। तो वहीं रामायण दुबारा लॉकडाउन के समय टीवी पर आई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। रामायण को बनाने में रामानंद सागर को जिस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उसके बारे में रामानंद सागर के पोते अपनी आने वाली डॉक्यूमेंट्री में बताएंगे। दर्शकों के बीच इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर उत्सुकता काफी है। क्योंकि वो रामायण टीवी सीरिलय से भावात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

इस समय रणवीर कपूर की रामायण भले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन आज भी दर्शकों के बीच रामानंद सागर की रामायण चर्चा का विषय बनी हुई है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story