Ramayana Cast Fees: रणवीर कपूर से लेकर यश तक, जानिए रामायण मूवी के लिए किसने कितनी ली फीस

Ramayana Star Cast Fees: नमित मल्होत्रा ने रामायण को भव्य रूप देने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया है, जानिए फिल्म की स्टार कास्ट पर कितना किया खर्च

Shikha Tiwari
Published on: 30 July 2026 1:56 PM IST (Updated on: 30 July 2026 10:09 PM IST)
Ramayana Star Cast Fees
X

Ramayana Cast Fees (Image Credit-Social Media)

Ramayana Cast Fees: नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। रामायण मूवी के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा मिली-जुली रिव्यू मिली है। रामायण मूवी में वीएफएक्स भी काफी बेहतरीन हैं। ट्रेलर में राम जी से ज्यादा लोगों को रावण का किरदार पसंद आया। रावण के किरदार में यश को देखकर लोगों ने कहा कि ऐसा लगता है कि यश इस रोल के लिए ही बने हुए हैं। इसके साथ ही सीता जी के किरदार में साई पाल्लवी की मासूमियत ने भी लोगों को आकर्षित किया है। तो वहीं शुर्पनखा के किरदार में रकुलप्रीत नजर आ रही हैं। रकुलप्रीत की खूबसूरती ने लोगों का मन मोह लिया है। चलिए जानते हैं, रामायण मूवी के लिए किसने कितनी फीस ली है।

रामायण मूवी स्टार कास्ट फीस (Ramayana Movie Star Cast Fees)-


रणवीर कपूर रामायण मूवी फीस (Ramayana Movie Ranbir Kapoor Fees)-

रामायण मूवी में रणवीर कपूर ने प्रभु श्री राम का किरदार निभाया है। रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर कपूर ने रामायण मूवी के लिए 150 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। रमवीर कपूर की ये फीस रामायण मूवी के दोनों पार्ट के लिए है। रामायण पार्ट 1 के लिए रणवीर कपूर ने 75 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। तो वहीं रामायण पार्ट 2 के लिए भी रणवीर कपूर ने 75 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।

यश रामायण मूवी फीस (Yash Ramayana Movie Fees)-

यश रामायण मूवी में रावण का किरदार प्ले कर रहे हैं। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यहाँ तक ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने कहा कि राम का के किरदार से ज्यादा रावण का किरदार प्रभावशाली है। रामायण के लिए यश ने 100 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। दोनों के पार्ट के लिए 50-50 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।

साई पल्लवी रामायण मूवी फीस (Sai Pallavi Ramayana Movie Fees)-

साई पल्लवी रामायण मूवी में माता सीता का किरदार प्ले कर रही है। उन्होंने दोनों पार्ट के लिए 12 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। यानि एक पार्ट के लिए 6 करोड़ रूपए

सनी देओल रामायण मूवी फीस (Sunny Deol Ramayana Movie Fees)-

रामायण मूवी में सनी देओल हनुमान जी कार दिरा प्ले कर रहे हैं। जबकि रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर में हनुमान जी नहीं नजर आएं हैं। तो वहीं रामायण मूवी में हनुमान जी का किरदार प्ले करने के लिए सनी देओल ने 40 करोड़ रूपए चार्ज किया है।

रवि दुबे रामायण मूवी फीस (Ravi Dubey Ramayana Movie Fees)-

रवि दुबे ने रामायण मूवी में लक्ष्मण जी का किरदार प्ले किया है। उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए 2 से 4 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।

रकुलप्रीत रामायण मूवी फीस (Rakulpreet Ramayana Movie Fees)-

रकुलप्रीत शुर्पनखा का किरदार रामायण मूवी में निभा रही हैं। इस उन्होंने इस रोल के लिए 1 से 2 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story