TRENDING TAGS :
Ramayana Movie की कामयाबी पर अमित शाह ने मेकर्स को सराहा, नमित मल्होत्रा की टीम से की मुलाकात
Ramayana Movie : अमित शाह ने नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' की टीम से की मुलाकात, दुनियाभर में मिली शानदार सफलता के लिए दी बधाई
Ramayana Movie Cast Meet Amit Shah (Image Credit-Social Media)
Ramayana Movie: भारत के यूनियन होम मिनिस्टर ने फिल्म की सिनेमाई उपलब्धि की सराहना करते हुए, रामायणम् की अपनी गहरी जानकारी से मेकर्स को किया प्रभावित; बता दें कि फिल्म दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपये की कमाई के करीब है। नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड और नमित मल्होत्रा और रॉकिंग स्टार यश द्वारा संग प्रोड्यूस की गई फिल्म रामायणम्: पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में अपनी रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है। रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और रवि दुबे जैसी टैलेंटेड कास्ट से सजी यह फिल्म, अपनी रिलीज़ के बाद से जबरदस्त सफलता का स्वाद चख रही है। फिल्म देश से लेकर विदेशों में हाउस फुल शोज देते हुए रिकॉर्ड्स तोड़े है और इस तरह से यह अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनकर सामने आई है। यह फिल्म हर तरफ परिवारों और फिल्म लवर्स द्वारा अपने शानदार पैमाने, भावनात्मक गहराई और ए. आर. रहमान और हंस ज़िमर द्वारा दिए गए कभी न भूलाए जाने वाले म्यूजिक के लिए खूब सराहना पा रही है।
रामायण मूवी की कास्ट मिली अमित शाह से (Ramayana Movie Cast Meets Amit Shah)-
भारत के यूनियन होम मिनिस्टर श्री अमित शाह ने नमित मल्होत्रा और रामायणम् की मेकिंग के पीछे मौजूद टीम से भारतीय सिनेमा और भारत की सांस्कृतिक विरासत को एक खास पहचान मिलने पर, मुलाकात की और साथ ही दुनिया भर में फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस के लिए मेकर्स को बधाई भी दीं। इस मुलाकात के मौके पर फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, लीड एक्टर्स रणबीर कपूर और साईं पल्लवी के अलावा प्राइम फोकस बिजनेस हेड नीरज शंघाई को एक साथ देखा गया। ऐसे में, श्री अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और साथ ही इतने बड़े लेवल पर भारत के सबसे पूजनीय महागाथाओं में से एक को सिल्वर स्क्रीन पर लाने की इस शानदार उपलब्धि को भी सराहा।
जिस चीज ने इस मुलाकात को और भी खास बना दिया, वह है फिल्म के मेकर्स द्वारा रामायणम् की भव्य दुनिया को समझने के लिए श्री अमित शाह से सराहना पाना। मेकर्स यह देखकर हैरान भी हुए और खुश भी कि श्री अमित शाह इस महाकाव्य, इसके इतिहास और सांस्कृतिक महत्व के बारे में इतनी गहरी जानकारी रखते हैं। श्री अमित शाह द्वारा फिल्म के विषय और उसे बनाने के पीछे के सिनेमाई प्रयास के लिए मिली तारीफ ने इस मुलाकात को वहां मौजूद सभी के लिए यादगार बना दिया।
यह मुलाकात एक तरह से भारत के अलावा दूसरे देशों में फिल्म को मिल रही शानदार सफलता का एक जश्न है। इस तरह से फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए एक ऐसी उपलब्धि है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने में सफल रही है।
नमित मल्होत्रा के लिए श्री अमित शाह से मुलाकात इस प्रोजेक्ट के सफर का एक और खास पल है। इस प्रोजेक्ट को पर्दे पर लाने के लिए कई सालों तक सोच-विचार, मेहनत और मिलकर काम किया गया है। इस तरह से, देश के बड़े नेताओं से मिली सराहना और दुनियाभर में सिनेमाघरों में फिल्म को मिली शानदार सफलता ने इसके सफर में एक और कभी न भूला जाने वाला अध्याय जोड़ दिया है।


