Ramayana Movie के टिकट की कीमत 3 हजार से भी ज्यादा, जाने एडवांस बुकिंग से कितना किया कलेक्शन

Ramayana Movie Ticket Price: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, तो वहीं रामायण मूवी के टिकट की कीमते काफी ज्यादा है

Shikha Tiwari
Published on: 24 Oct 2026 12:41 PM IST
Ramayana Movie Ticket Price
X

Ramayana Movie Advance Booking Collection (Image Credit- Social Media)

Ramayana Movie: रणवीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म रामायण जोकि दो पार्ट में बनेंगी। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। जिसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही रामायण मूवी के मेकर्स ने भी फिल्म के प्रमोशन में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी है। लगातार रामायण मूवी की कास्ट फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। जिसके लिए वर्ल्ड टूर भी किया जा रहा है तो वहीं रामायण मूवी दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म की टिकट की कीमतें भी काफी ज्यादा है। चलिए जानते हैं रामायण मूवी ने एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई कर ली है।

रामायण मूवी के टिकट की कीतमे कितनी है (Ramayana Movie Ticket Price)-

रामायण मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बता दे कि रामायण मूवी की सबसे मंहगी टिकट 3117 की है। जोकि मुंबई में IMAX 3D की है। इसके अलावा 2370 की है, तो वहीं सबसे कम कीमत की टिकट 370 रूपए की है।

रामायण मूवी ने एडवांस बुकिंग से कितना किया कलेक्शन (Ramayana Movie Advance Booking Collection)-

रामायण की एडवांस बुकिंग में दिल्ली-NCR सबसे आगे है , जिसने अब तक 19,607 टिकट बेचकर 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। मुंबई 15,671 टिकट बेचकर 1.08 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में योगदान देने वाले दूसरे शहरों में पुणे शामिल है, जिसने 4,474 टिकट बेचकर 29.65 लाख रुपये कमाए हैं, अहमदाबाद ने 3,383 टिकट बेचकर 28.32 लाख रुपये और कोलकाता ने 4,393 टिकट बेचकर 23.65 लाख रुपये कमाए हैं। डब वर्शन में, कन्नड़ 27.11 लाख रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है, उसके बाद तेलुगु है, जिसने 48,700 रुपये कमाए हैं। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी अभी 12% है। तो वहीं रामायण मूवी के यदि एडवांस बुकिंग के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, 4000 करोड़ रूपए में बनी रामायण मूवी ने एडवांस बुकिंग से ही 10 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story