TRENDING TAGS :
Ramayana Movie Release Date: बदल जाएगी रणबीर कपूर की रामायण की रिलीज डेट?
Ramayana Movie Release Date: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण से जुड़ी एक चौंकाने वाली अपडेट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट बदलने की प्लानिंग कर रहें हैं।
Ramayana Movie Release Date
Ramayana Movie Release Date: रामायण 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप बनी हुई है, फिल्म को इतने बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है कि हर कोई फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बताया जा रहा है कि रामायण फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है, लगभग 400 करोड़ से अधिक रुपये में इस फिल्म को बनाया जा रहा है, जिस वजह से दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म को लेकर बहुत अधिक हैं, वहीं अब रामायण मूवी से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट बदली जा रही है, आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
रामायण मूवी की रिलीज डेट बदली
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहें हैं, जबकि नमित मल्होत्रा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, वहीं अब मिली जानकारी के मुताबिक, रामायण मूवी जहां दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, वहीं अब मेकर्स इसे दिवाली के पहले रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहें हैं, जी हां! जहां रामायण पहले नवंबर में दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार थी, वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स फिल्म को अक्टूबर में ही रिलीज करेंगे।
यानी कि रामायण के मेकर्स फिल्म को एक हफ्ते पहले रिलीज़ करने का प्लान कर रहें हैं, जो नई रिलीज डेट बताई जा रही है वो 30 अक्टूबर है, फिलहाल, मेकर्स के बीच रिलीज डेट प्रीपोन करने की बातचीत चल रही है और सब कुछ सही होता है तो इस फिल्म को दर्शक 30 अक्टूबर से अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकेंगे। रामायण मूवी को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है, लेकिन इसी के साथ बहुत से लोग रणबीर कपूर को राम के रोल में देख नाखुश भी हैं, जिस वजह से उन्हें लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है।
रामायण स्टार कास्ट
नितेश तिवारी अपनी मोस्ट चर्चित फिल्म रामायण को दो हिस्सों में बना रहें हैं, जहां पहला पार्ट इस साल रिलीज हो रहा है, वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा। रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में साई पल्लवी, सनी देओल, यश, रवि दूबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल जैसे बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे। रणबीर कपूर फिल्म में प्रभु श्री राम का रोल अदा कर रहें हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रहीं हैं, वहीं यश का लंकापति रावण के रोल में हैं, रवि दूबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहें हैं, सनी देओल हनुमान जी के किरदार में हैं। मेकर्स द्वारा रामायण की अब तक दो टीजर रिवील किए जा चुके हैं, जिसे प्यार तो मिला ही, साथ ही आलोचनाएं भी हुईं और अब दर्शक अगले लुक का इंतजार कर रहें हैं।


