Ramayana Trailer : रामायण की कास्टिंग से नाखुश दर्शक, हनुमान जी कमी, रावण और शूर्पणखा ज्यादा बेहतर

Ramayana Movie Trailer Review By Public: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों दी अपनी राय जानिए क्या कहा फिल्म के ट्रेलर के बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 30 July 2026 12:47 PM IST (Updated on: 30 July 2026 10:09 PM IST)
Ramayana Movie Trailer Review
X

Ramayana Movie Trailer Review By Public (Image Credit-Social Media) 

Ramayana Movie Trailer: नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित रामायण जोकि दो भागों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा। तो वहीं फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब जाकर रामायण का ट्रेलर आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का बजट 4000 करोड़ रूपए है, जोकि फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला कि मेकर्स को इतने रूपए क्योंक खर्च करने पड़े, फिल्म के ट्रेलर में एक से बढ़कर एक कलाकार को कास्ट किया गया है। इसके साथ ही रामायण का वीएफएक्स भी काफी कमाल का है। रामायण के ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों ने अपनी-अपनी राय फिल्म के ट्रेलर को लेकर दी है। चलिए जानते हैं रामायण मूवी का ट्रेलर दर्शकों को कैसा लगा।

रामायण मूवी ट्रेलर रिव्यू (Ramayana Movie Trailer Review By Public)-

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित रामायण में रणवीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में, साई पल्लवी माता सीता के किरदार, यश रावण के किरदार, रवि दुबे लक्ष्मण जी के किरदार में, अरूण गोविल ने दशरथ जी का किरदार, लारा दत्ता कैकयी के किरदार में, रकुलप्रीत शुर्पनखा के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत ही यश के किरदार रावण से होती है। जोकि अपने भाई कुबेर के लंका का राजा बनने के लिए उसकी सेनाओं का संघार करता है। तो वहीं रणवीर कपूर प्रभु श्री राम के किरदार में नजर आते हैं। भगवान विष्णु की एक झलक ने लोगों के मन को मोहित कर दिया है। रणवीर कपूर श्री राम के अलावा परशुराम जी के किरदार में भी नजर आएंगे। इसके साथ ही रवि दुबे का किरदार कुछ खास ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है। माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के चेहरे की मासूमियत और पवित्रता लोगों के दिलों को मोहने में सफल साबित होती है। दशरथ के किरदार में अरूण गोविल ने भी एक अलग छवि छोड़ी है। तो वहीं शुर्पनखा का किरदार और कैकेयी का किरदार भी काबिले तारीफ है।

लेकिन रामायण के ट्रेलर में हनुमान जी के किरदार से परिचय नहीं कराया गया है। जिसने दर्शकों को काफी नाखुश किया है, क्योंकि रामायण बिना हनुमान जी के बन ही नहीं सकती है। रामायण का ट्रेलर देखने के बाद नेटिजन्स ने अपनी-अपनी राय दी है।

एक यूजर ने लिखा- यश को छोड़कर, कास्ट में कोई दिलचस्पी नहीं,CGI पर बहुत ज़्यादा निर्भरता और एक्शन असरदार नहीं, इसमें बिल्कुल भी इमोशन नहीं है, सच में प्रेरणा नहीं देती, नमित मल्होत्रा ​​की रामायण बलिदान, प्यार, एकता और युद्ध की असली कहानी पर फोकस करने के बजाय वेस्टर्न दर्शकों के लिए ज़्यादा बनाई गई लगती है

मुझे इसे देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है

https://x.com/i/status/2082708699890831570

एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो सच में बहुत डरावनी शूर्पणखा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह बिना किसी परेशानी के नाश्ते में 10 सीता को खा सकती है। उसका रूप एकदम ज़बरदस्त बदला है!,

https://x.com/i/status/2082687183941685456

एक अन्य यूजर ने लिखा- Ramayana के ट्रेलर में यश ने #RanbirKapoor को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया। चाहे आप मानें या न मानें, लोग इस रामायण को #Yash के रावण के किरदार के लिए याद रखेंगे। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस, तीखी नज़रें, शेर जैसी दहाड़ और दमदार अंदाज़ हर सीन को यादगार बना देते हैं। वह सिर्फ़ रावण का रोल नहीं निभा रहे, बल्कि उस किरदार में पूरी तरह घुल-मिल गए हैं।

यह ट्रेलर वर्ल्ड-क्लास VFX, शानदार सिनेमैटोग्राफ़ी और ज़बरदस्त बैकग्राउंड स्कोर के साथ एक विज़ुअल मास्टरपीस है। भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर प्रभावशाली लग रहे हैं, लेकिन जब भी यश स्क्रीन पर आते हैं, तो सारी लाइमलाइट वही लूट ले जाते हैं। अगर ट्रेलर इतना ज़बरदस्त है, तो पूरी फ़िल्म में रावण का अब तक का सबसे यादगार किरदार देखने को मिल सकता है।

https://x.com/i/status/2082690218646458466

यह सच में बहुत शानदार है... लेकिन पूरा ट्रेलर देखने के बाद मुझे #Hanuman की कमी महसूस हुई।

मुझे पता है कि वह पार्ट 2 में होंगे, लेकिन #Hanuman के बिना ट्रेलर अधूरा लग रहा है। उम्मीद है कि इस दिवाली #Ramayan बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी।

https://x.com/i/status/2082702719664685351

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story