Ramayana देखने के लिए नहीं करना होगा 5 नवंबर तक इंतजार, पहले होगा पेड प्रीव्यू

Ramayana Movie: रामायण मूवी का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Oct 2026 6:11 PM IST
Ramayana देखने के लिए नहीं करना होगा 5 नवंबर तक इंतजार, पहले होगा पेड प्रीव्यू
X

Ramayana Movie: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मच-अवेटेड फिल्म "रामायण" को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता ही जा रहा है, फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ कुछ हफ्ते रह गए हैं, कुछ दर्शकों ने तो उल्टी गिनती गिनना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लंबे समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब इसकी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक, दर्शकों को फिल्म देखने के लिए 5 नवंबर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, आइए जानते हैं क्यों।

4 नवंबर से देख सकेंगे रामायण

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण दिवाली पर रिलीज होने वाली है, मेकर्स ने 5 नवंबर की डेट निर्धारित की है, लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक अच्छी खबर सुनने को मिली, रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण के पेड प्रीव्यू 4 नवंबर 2026, बुधवार को भारत में हो सकते हैं। जहां फिल्म का आधिकारिक थिएट्रिकल रिलीज 5 नवंबर 2026 को बताया जा रहा है, वहीं जो दर्शक पेड प्रीव्यू के टिकट बुक करेंगे, उन्हें बाकी दर्शकों से एक दिन पहले फिल्म देखने का मौका मिल सकता है।

फिलहाल, रामायण के पेड प्रीव्यू का दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा किया गया है, लेकिन मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर यह प्लान तय होता है, तो फैंस को 5 नवंबर से एक दिन पहले यानी कि 4 नवंबर को ही बड़े पर्दे पर रामायण फिल्म देखने का मौका मिल जाएगा।

रामायण स्टार कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म "रामायण" में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में सनी देओल हनुमान का रोल अदा कर रहें हैं। वहीं इनके अलावा इस फिल्म में रवि दूबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे और काजल अग्रवाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहें हैं, जिसे भारी भरकम बजट में तैयार किया गया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story