Ramayana Second Trailer: रामायण के दूसरे ट्रेलर पर बड़ा अपडेट, इस दिन हो सकता है रिलीज

Ramayana Second Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दूसरा ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 13 Sept 2026 7:38 AM IST
Ramayana Second Trailer
X

Ramayana Second Trailer

Ramayana Second Trailer: अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की जमकर चर्चा हो रही है, फिल्म से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट पर फैंस नजरें गड़ाए बैठे हैं। रामायण इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका इंतजार सिर्फ देश भर के दर्शक ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शक कर रहें है। जी हां! रामायण मूवी को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है और अब इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक शानदार खबर सामने आ रही है, जो कि फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी हुई है, आइए जानते है।

रामायण का दूसरा ट्रेलर आएगा कब

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में लॉन्च किया गया था, जिसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेलर जहां बहुतों को पसंद आया, वहीं बहुत से लोगों ने ट्रेलर का मजाक भी उड़ाया, खासतौर पर रणबीर कपूर को लोगों ने अपने निशाने पर लिया था। बता दें कि रणबीर कपूर रामायण में प्रभु श्रीराम का रोल निभा रहें हैं, बस यही बात दर्शकों से हजम नहीं हो रही है, बहुत से दर्शक रणबीर कपूर की कास्टिंग से खुश नहीं है, और यही वजह है कि वे रणबीर कपूर को ट्रोल भी करते हैं।

फिलहाल, 30 जुलाई को पहला ट्रेलर लॉन्च करने के बाद, मेकर्स अपने अगले सरप्राइज़ के साथ तैयार हैं, जी हां! रामायण का दूसरा ट्रेलर भी सामने आने वाला है, जिसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। सोर्सेज की मानें तो रामायण का दूसरा ट्रेलर 23 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, यानी कि दर्शकों को 23 अक्टूबर को अगले सरप्राइज़ के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि मेकर्स द्वारा ऑफिशियल तौर पर जानकारी आना बाकी है।

रामायण की स्टार कास्ट

रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, उनका ये ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वे दो हिस्सों में बना रहें हैं। रामायण पार्ट 1 दिवाली के खास मौके पर रिलीज की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। वहीं कलाकारों की बात करें तो रणबीर कपूर प्रभु श्री राम के किरदार में हैं, साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रहीं हैं, जबकि साउथ स्टार यश लंकापति रावण के रोल में हैं। वहीं इनके अलावा इस फिल्म में सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे जैसे एक्टर्स हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहें हैं। रामायण को 4 हजार करोड़ के बजट में तैयार किया गया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story