Ramayana Trailer 2: रामायण का दूसरा ट्रेलर कब? रिलीज ने पहले मेकर्स बोले- बड़ी छलांग लगाने...

Ramayana Trailer 2: रामायण का दूसरा ट्रेलर कब जारी किया जाएगा, मेकर्स ने खुलासा कर दिया है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 14 Oct 2026 8:55 PM IST
Ramayana Trailer 2
X

Ramayana Trailer 2 

Ramayana Trailer 2: रामायण मूवी की रिलीज का इंतजार दुनियाभर के दर्शक बेसब्री से कर रहें हैं, फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है, जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे ही दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। वहीं अब रामायण फिल्म का इंतजार कर रहें दर्शकों के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है, जी हां! दरअसल मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि रामायण का दूसरा ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।

रामायण का दूसरा ट्रेलर कब?

रामायण फिल्म से जुड़ी लगातार कोई न कोई अपडेट आती रहती है, मेकर्स पिछले कुछ दिनों से हर दिन एक नया कैरेक्टर पोस्टर जारी कर रहें हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है, वहीं अब कैरेक्टर पोस्टर जारी करने के बाद मेकर्स रामायण का नया ट्रेलर लॉन्च करने के लिए तैयार हैं, जी हां! रामायण का दूसरा ट्रेलर कल यानी कि 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी रामायण मूवी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई। यहां देखें पोस्ट -

नमित मल्होत्रा का नया पोस्ट

रामयण का दूसरा ट्रेलर जारी करने से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक नया पोस्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी है। नमित मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में लंबी चौड़ी बातें लिखीं हैं। उन्होंने लिखा, "जब हमने रामायण बनाने की शुरुआत की थी, तभी से हमारा एक ही सपना रहा है, भारत की महानतम गाथाओं में से एक को पूरी दुनिया तक पहुंचाना। कल हमारा वह सपना साकार होने की दिशा में एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। सोनी पिक्चर्स रामायण के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। इसके साथ ही इस शाश्वत गाथा के दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने का एक नया अध्याय शुरू होगा, ऐसे दर्शकों तक, जो पहली बार इस कहानी को जानेंगे। भारत में बनी इस फिल्म को एक वैश्विक सिनेमाई उत्सव के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करना, हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है। हमारा सत्य! हमारा इतिहास, भारत से पूरी दुनिया तक। जय श्री राम।"

रामायण में नजर आएंगी बेहतरीन स्टार कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म "रामायण" में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में सनी देओल हनुमान का रोल अदा कर रहें हैं। वहीं इनके अलावा इस फिल्म में रवि दूबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे और काजल अग्रवाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहें हैं, जिसे भारी भरकम बजट में तैयार किया गया है। रामायण दो हिस्सों में बनाई गई है, पहला पार्ट नवंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story