Ranabaali Collection Day 1: जेलर 2 के आगे नहीं चली विजय देवरकोंडा की राणाबली, जाने कलेक्शन

Ranabaali Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा की फिल्म राणाबाली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं पहले दिन कितना किया फिल्म ने कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 16 Oct 2026 4:30 PM IST
Ranabaali Box Office Collection Day 1
X

Ranabaali Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Ranabaali Collection Day 1: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबाली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा चर्चा में थी। क्योंकि इस फिल्म में पहली बार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद एक बार नजर आ रहे हैं। राणाबाली की कहानी वास्तविक घटना पर आधारित है। चलिए जानते हैं राणाबाली ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

राणाबाली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Ranabaali Box Office Collection Day 1)-

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबाली को बॉक्स ऑफिस पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रिव्यू मिले हैं। तो वहीं विजय देवरकोंडा की फिल्म राणाबाली का साउथ में रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के साथ मुकाबला है। तो वहीं हिंदी बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की फिल्म प्रहार और यामी गौतम की फिल्म नई नवेली के साथ मुकाबला है। तो वहीं राणाबाली के यदि पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अबतक 4 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है।

राणाबाली मूवी की कहानी क्या है? (Ranabaali Movie Story In Hindi)-

सिंगनमाला बोब्बिली रणबाली (विजय देवरकोंडा) का नाटकीय जन्म उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना की ओर अग्रसर करता है, और उनका जीवन समाप्त होने की कगार पर है। उनकी माता, राजप्पा (ईश्वरी राव), इस उग्र स्वभाव वाले युवक का विवाह सुंदर जयम्मा ( रश्मिका मंदाना ) से इस आशा में कर देती हैं कि समय रहते उन्हें एक उत्तराधिकारी मिल जाएगा। सर थियोडोर हेक्टर (अर्नोल्ड वोस्लू) मद्रास प्रेसीडेंसी में कदम रख चुके हैं और किसी भी कीमत पर अपनी रानी को अधिक से अधिक अनाज उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। 1877 में जब स्थानीय देवता भद्र मल्लन्ना द्वारा रणबाली के लिए की गई भविष्यवाणी हेक्टर की बढ़ती क्रूरता से टकराती है, तो स्थिति चरम पर पहुंच जाती है। क्या रणबाली अपने लोगों को भुखमरी से बचा पाएंगे?

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story