TRENDING TAGS :
Ramayana Movie Trailer: इंतजार हुआ खत्म जानिए कब आएगा रणवीर कपूर की रामायण मूवी का ट्रेलर
Ramayana Trailer Release Date: रणवीर कपूर की रामायण मूवी के टीजर के बाद ट्रेलर की बारी है, चलिए जानते हैं रामायण मूवी का ट्रेलर कब आएगा
Ranbir Kapoor Ramayana Movie Trailer Release Date (Image Credit-Social Media)
Ramayana Trailer: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण जो इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है। रामायण फिल्म में रणवीर कपूर के अलावा यश और साई पल्लवी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। रणवीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। जिसमें रणवीर कपूर के किरदार से दर्शकों को रूबरू कराया गया है। अब जाकर रणवीर कपूर की फिल्म रामायण के ट्रेलर की बारी है। चलिए जानते हैं रणवीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा।
रणवीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर कब रिलीज होगा ( Ranbir Kapoor Ramayana Movie Trailer Release Date)-
रणवीर कपूर की फिल्म रामायण जिसमें रणवीर कपूर राम जी के किरदार में, यश रावण के किरदार में, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में, सनी देओल हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को इंटरनेशन लेवल पर पहुँचाने के लिए हर प्रकार की कोशिश कर रहे हैं। काफी समय से रणवीर कपूर की फिल्म रामायण के ट्रेलर को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। पहले कहा जा रहा था कि रणवीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर 16 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट 18 जुलाई सामने आई लेकिन अब जाकर मेकर्स ने रामायण मूवी के ट्रेलर को लेकर जानकारी शेयर कर दी है। बता दे कि रामायण मूवी का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा।
रामायण मूवी के मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज से पहले एक कैंपियन शुरू किया है। जिसके तहत वो 400 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों के बीच इस कैंपियन को शुरू किया जाएगा। स्कूल कैंपेन पर बात करते हुए 'रामायण' के मेकर्स ने कहा, "रामायण पीढ़ियों से अपनी कहानियों, मूल्यों और यादों के जरिए लोगों के बीच जिंदा रही है। इस स्कूल आउटरीच पहल के जरिए हमारी कोशिश इस विरासत को बच्चों तक एक दिलचस्प और आसान तरीके से पहुंचाने की है। जैसे-जैसे हम 'रामायण' को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि बच्चे इसे सिर्फ एक पौराणिक कहानी के तौर पर न देखें, बल्कि साहस, कर्तव्य, प्रेम और धर्म की ऐसी कहानी के रूप में महसूस करें।
रामायण दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। तो वहीं रामायण का दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।


