TRENDING TAGS :
Ramayana 2 हुई पोस्टपोन, तो वहीं नमित मल्होत्रा ने दिया Ramayana 3 पर अपडेट
Ramayana 3 Update: नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इससे पहले रामायण 3 पर आया अपडेट, तो वहीं रामायण पार्ट 2 हुई पोस्टपोन
Ramayana 3 Movie Update (Image Credit-Social Media)
Ramayana 3 Update: रणवीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में कल रिलीज होगी। फिल्म का प्रीमियर कल मुंबई में था। तो वहीं इससे पहले फिल्म का प्रीमियर लॉस एंजिल्स में हुआ है। फिल्म के प्रीमियर के दौरान जिन लोगों ने भी फिल्म देखा, उन्होंने रामायण मूवी की तारीफ की है। तो वहीं कल रामायण मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी इसके साथ ही रामायण पार्ट 2 सिनेमाघरों में दिवाली 2027 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब रिलीज डेट को आगे बढ़ा दी गई है। इन सबके बीच रामायण 3 पर अपडेट आया है।
रामायण 2 हुई पोस्टपोन और रामायण 3 पर आया अपडेट (Ramayana 2 Movie Postponed And Ramayana 3 Update)-
बता दे कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का कहना है कि 'रामायण: पार्ट 2' 2028 में आएगी। इससे टीम को फिल्म पूरी करने और एक शानदार फिनाले पेश करने के लिए और समय मिल जाएगा। एक इंटरव्यू में नमित ने बताया कि शुरुआत में 'रामायण' को ग्लोबल दर्शकों के लिए एक भारतीय फिल्म के तौर पर सोचा गया था, लेकिन प्रोडक्शन के दौरान इसका दायरा और बड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि मेकर्स ने फिल्म के दो मास्टर वर्ज़न तैयार किए हैं। इंग्लिश वर्ज़न के लिए अलग से एडिटिंग की गई है और स्क्रिप्ट को भी फिर से लिखा गया है, ताकि इंटरनेशनल दर्शकों के लिए यह एक बिल्कुल अलग अनुभव हो।
रामायण पार्ट 2 को 2027 के बजाय 2028 तक टालने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, "दुनिया भर में इसे लेकर जो जबरदस्त उत्साह है, उसे देखते हुए हम थोड़ा और समय लेना चाहते हैं। हम यह पक्का करना चाहते हैं कि जब हम ग्रैंड फिनाले पेश करें, तो हमारे पास उतना ही समय हो जितना हमने पार्ट 1 के लिए लिया था। मुझे सच में लगता है कि इतनी बड़ी फिल्म के साथ पूरा न्याय करने के लिए हमें वह एक साल एक्स्ट्रा चाहिए। जब पार्ट 2 आएगी, तो वह एक बिल्कुल अलग कहानी होगी। हम जल्दबाजी में काम नहीं करना चाहते थे। हम इस फिनाले को उतने ही शानदार तरीके से पेश करना चाहते हैं, जितना यह डिज़र्व करता है।"
'रिव्यू नेशन' के साथ एक और इंटरव्यू में नमित ने इशारा किया कि 'रामायण' एक ट्रिलॉजी (तीन फिल्मों की सीरीज) बन सकती है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में इसे ट्रिलॉजी के तौर पर ही प्लान किया गया था, लेकिन बाद में मेकर्स ने कहानी को दो हिस्सों में बताने का फैसला किया। हालांकि, अभी शूटिंग चल रही है, इसलिए उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि दर्शकों के रिएक्शन और फीडबैक के आधार पर टीम अपने प्लान में बदलाव भी कर सकती है।


