TRENDING TAGS :
Ramayana Review: रामायण का लॉस एंजिलिस में वर्ल्ड प्रीमियर दर्शकों ने बताया कैसी है फिल्म
Ramayana Movie First Review:रामायण का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव
Ranbir Kapoor Ramayana Movie Review (Image Credit- Social Media)
Ramayana Review: लॉस एंजिलिस में प्रीमियर के बाद रामायण: राइज़ ऑफ अ लेजेंड को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की भव्यता, कलाकारों के अभिनय और शानदार विजुअल्स की जमकर तारीफ की। दर्शक फिल्म के शानदार वीएफएक्स, प्रभावशाली बैकग्राउंड म्यूजिक और पवित्र महाकाव्य को सम्मान के साथ पर्दे पर पेश करने के तरीके से खास तौर पर प्रभावित हुए। साई पल्लवी की खूबसूरती, भाव-भंगिमाओं और स्क्रीन प्रेजेंस की भी खूब तारीफ हो रही है। वहीं, रणबीर कपूर और यश के अभिनय को भी दर्शकों ने सराहा है।
रामायण मूवी का पहला रिव्यू आया सामने (Ramayana Movie First Review)-
दर्शक फिल्म को एक ‘भव्य सिनेमाई अनुभव’ बता रहे हैं। उनका मानना है कि यह इस साल के सबसे शानदार सिनेमाई अनुभवों में से एक है और वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकती है।
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक को बड़े पर्दे पर पेश कर रही रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है।
रामायण को दो भागों में पेश किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
यह फिल्म आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज होगी। भारत को छोड़कर दुनियाभर में फिल्म का वितरण सोनी पिक्चर्स करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म को वितरित करेगा
'रामायण' के लॉस एंजिल्स प्रीमियर में, नितेश ने इस पौराणिक महाकाव्य के लिए AI के इस्तेमाल पर बात की। फिल्म निर्माता ने बताया कि AI का उपयोग लिप-सिंक के लिए किया गया है, ताकि दर्शक फिल्म को अपनी मूल भाषाओं में देख सकें। उन्होंने कहा, "जहाँ तक AI की बात है, इसका इस्तेमाल सिर्फ लिप-सिंक के लिए किया जा रहा है, ताकि हम फिल्म को दुनिया के सामने उनकी अपनी भाषाओं में पेश कर सकें। सभी आवाज़ें कलाकारों द्वारा डब की गई हैं।"


