Ramayana Movie की कहानी को गलत तरीके से दिखाने के लिए मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

Ramayana Movie : रणबीर कपूर और यश स्टारर बड़ी ग्लोबल फिल्म रामायण के खिलाफ कहानी को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में पुलिस शिकायत दर्ज

Shikha Tiwari
Published on: 24 Nov 2026 4:12 PM IST
Ramayana Movie Fiel Police Complaint
X

Ramayana Movie File A Police Complaint (Image Credit-Social Media)

Ramayana Movie Police Complaint: रणवीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण मूवी सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। रामायण मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही रामायण मूवी विदेशों में भी काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। तो वहीं अब जाकर रामायण मूवी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

रामायण मूवी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज (Ramayana Movie To File A Police Complaint)-

मुंबई और कोल्हापुर में विरोध-प्रदर्शन के बाद, रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म के मेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। हाल ही में 'हिंदू जनजागृति समिति' ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों और संवादों को हटाने की मांग की थी। अब, संगठन के प्रवक्ता सतीश कोचरकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत मुंबई के मुलुंड वेस्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ने मूल कहानी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

उनका आरोप है कि रणबीर और यश की इस फिल्म में राक्षस राज रावण को गरीबों के मसीहा और महिलाओं के रक्षक के रूप में महिमामंडित किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि रावण को एक ऐसे 'निहत्थे योद्धा' के रूप में दिखाया गया है जिसने पूरी सेना को हरा दिया।

रामायण मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20 ( Ramayana Box Office Collection Day 20)-

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ' रामायण पर 1', जिसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम और यश ने रावण का रोल किया है, 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज़ हुई थी और तब से यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है। हालांकि यह रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म ने अब भी अपनी रफ़्तार बनाए रखी है और यह अपने 20वें दिन तक पहुँच गई है। 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ़्ते में Rs 299.15 करोड़ की कमाई की और तीसरे वीकेंड तक भी यह रफ़्तार बनाए रखी। रामायण' ने भारत में 963.23 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है, जबकि 19 दिनों के बाद इसकी घरेलू कमाई 1,141.65 करोड़ रुपये है। तो वहीं रामायण मूवी ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.63 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story