Rani Chatterjee के बदले तेवर? Kajal Raghwani पर बड़ा बयान देते हुए कहा- वो स्मार्ट नहीं...

Rani Chatterjee On Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहलाने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी ने काजल राघवानी को लेकर बड़ा बयान दिया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Sept 2026 6:00 PM IST
Rani Chatterjee On Kajal Raghwani
X

Rani Chatterjee On Kajal Raghwani 

Rani Chatterjee On Kajal Raghwani: भोजपुरी जगत के सितारे किसी न किसी वजह से लगातार लाइमलाइट में बनें रहते हैं, जहां एक तरफ आम्रपाली दुबे बिग बॉस के घर में गर्दा उड़ाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ काजल राघवानी रियलिटी शो "राइज एंड फॉल 2" में धमाल मचा रहीं हैं। इन सबके बीच अब रानी चटर्जी ने अपनी दोस्त काजल राघवानी को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसकी वजह से वे सुर्खियों में आ गईं हैं।

रानी चटर्जी का काजल राघवानी पर बड़ा बयान

रानी चटर्जी और काजल राघवानी एक-दूसरे की अच्छी दोस्त हैं, जब "भोजपुरी बवाल" रियलिटी शो के दौरान काजल और आम्रपाली दुबे के बीच लड़ाई हुई थी, उस दौरान रानी चटर्जी ने काजल राघवानी का पूरा साथ दिया था। वहीं अब काजल राघवानी को लेकर रानी चटर्जी ने बड़ा बयान दे दिया है। रानी चटर्जी ने साथ ही साथ काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की प्रेम कहानी पर भी प्रतिक्रिया दी।


रानी चटर्जी ने काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की प्रेम कहानी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "देखिए! मुझे नहीं पता, क्योंकि जब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक दूसरे को डेट कर रहे थे तो मैं इन लोगों से नहीं मिली, मैंने इन लोगों को सामने सामने देखा नहीं। काजल के अनुसार वो इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थी। अगर वो सीरियस थी तो मुझे लगता है कि खेसारी जी भी सीरियस रहें होंगे, क्योंकि मैंने देखा नहीं इन लोगों को साथ में, मैं भी सिर्फ एक ऑडियंस की तरह सब सुन रही थी।"

रानी चटर्जी ने आगे कहा, "काजल बहुत ज्यादा स्मार्ट लड़की नहीं है, वो काफी दिल से सोचती है, क्योंकि मैं काजल को उसकी दूसरी फिल्म से जानती हूं, जो उसने मेरे साथ ही की थी, बहुत ही कम उम्र में उसने भी काम शुरू किया है, लेकिन उस समय मैं एक स्टैब्लिश एक्टर थी और काजल नई थी। काजल हमेशा से बहुत चुपचाप रहने वाली एक्ट्रेस रही है, सेट पर पूरा पूरा दिन अगर उसका शॉट नहीं है तो भी पता नहीं चलता था कि काजल सेट पर है, कोने में बैठी रहती थी। ऐसे में अब जब आज काजल बोल रही है तो इसके पीछे उसका 14 साल का एक्सपीरियंस है, वो इतनी स्मार्ट नहीं है कि प्लानिंग प्लॉटिंग करके बात करे, ऐसा कुछ हुआ होगा तभी उसने बोला होगा। मैंने काजल को बोला भी था तुमने भोजपुरी बवाल में ऐसी बात ही क्यों की, तो उसने कहा मुंह से निकल गया।" यहां देखें वीडियो -

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story