Khesari Lal- Anjana Singh की लड़ाई में Rani Chatterjee का बयान- दूंगी खेसारी का साथ

Khesari Lal Yadav vs Anjana Singh: खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह की लड़ाई में अब भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी का भी बयान सामने आ गया है, उन्होंने खेसारी लाल यादव का सपोर्ट किया है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 July 2026 1:11 PM IST
Khesari Lal Yadav-Anjana Singh Controversy
X

Khesari Lal Yadav-Anjana Singh Controversy

Khesari Lal Yadav vs Anjana Singh: भोजपुरी जगत में इन दिनों बवाल मचा हुआ है, जी हां! जहां भोजपुरी में अक्सर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव आमने सामने होते थे, इस बार खेसारी लाल यादव के सामने भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह हैं। अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव को एक पॉडकास्ट के दौरान माउंगा स्टार कह दिया, जिसके बाद खेसारी लाल यादव के फैंस उनपर टूट पड़े। तभी से सोशल मीडिया पर अंजना सिंह को खेसारी लाल यादव के फैंस बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं, वहीं अंजना सिंह भी जमकर इन ट्रोलर्स का सामना कर रहीं हैं। अब इस मामले में भोजपुरी जगत की क्वीन कहलाने वालीं अभिनेत्री रानी चटर्जी का भी बयान सामने आ गया है, उन्होंने खुलेआम खेसारी लाल यादव को सपोर्ट किया है।

रानी चटर्जी ने किया खेसारी लाल यादव को सपोर्ट

खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह की लड़ाई में भोजपुरी जगत के कई सितारों का बयान सामने आ चुका है, सब अंजना सिंह के सपोर्ट में खड़े हैं, भोजपुरी स्टार यश से लेकर उनकी एक्ट्रेस पत्नी निधि और पूनम दुबे ने भी अंजना सिंह के पक्ष में बयान दिया। वहीं, अब भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी इस मामले में अपना बयान दिया, जो वायरल हो गया है।


दरअसल, रानी चटर्जी इस मामले में अपना बयान नहीं देना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने हाल ही में कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे लोगों ने खेसारी और अंजना सिंह के विवाद से जोड़ दिया, जिसके बाद रानी चटर्जी ने सफाई देते हुए खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी।


रानी चटर्जी ने अपने इंस्टग्राम की स्टोरी में लिखा, "मैं सभी को एक बात साफ कर देना चाहती हूं कि मैंने कुछ पोस्ट किया था कल, वो मैंने अपने बारे में लिखा था कि किसी से जुड़ने के लिए उसकी संगति को पहले देखना जरूरी है, इसे किसी भी कंट्रोवर्सी से ना जोड़े, मैंने किसी को सपोर्ट नहीं किया है, मेरी लाइफ में इस तरफ की कंट्रोवर्सी से ज्यादा जरूरी चीजें हैं, कोई भी इस तरह की न्यूज न बनाए। रही बात सपोर्ट करने की तो अगर करना भी पड़ा तो मैं खेसारी को ही करूंगी, क्योंकि इस वक्त खेसारी जी ने कुछ अभद्र शब्द नहीं कहा है। अब इस बात को भी न्यूज मत बनाइयेगा, मेरा किसी कंट्रोवर्सी से कोई लेना देना नहीं है।"

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story