Rani Chatterjee Vs Nirahua: 'शकुनी मामा' कहकर रानी चटर्जी ने निरहुआ को घेरा, आखिर क्यों भड़कीं भोजपुरी क्वीन

Rani Chatterjee Vs Nirahua: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने जुबली स्टार निरहुआ पर निशाना साधा है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Sept 2026 12:44 PM IST
Rani Chatterjee Vs Nirahua
X

Rani Chatterjee Vs Nirahua

Rani Chatterjee Vs Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक विवाद सामने आ रहा है और ये पूरा विवाद भोजपुरी बवाल रियलिटी शो की वजह से हो रहा है, जी हां! जहां अब तक आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली, बीच में दिनेश लाल यादव भी कूद पड़े थे, वहीं दूसरी ओर अब अगली लड़ाई रानी चटर्जी और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच शुरू हो गई है, रानी चटर्जी ने निरहुआ पर सरेआम गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें शकुनी मामा कह दिया।

रानी चटर्जी भड़की निरहुआ पर

रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा कर निरहुआ की जमकर क्लास लगाई। रानी चटर्जी वीडियो में कह रहीं हैं, "वैसे तो मैं इस तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट नहीं करती, और मैं इन दिनों भोजपुरी बवाल भी फॉलो नहीं कर पा रहीं हूं, लेकिन इंस्ट्राग्राम पर एक क्लिप दिखी, जिसमें दिनेश लाल यादव जी कह रहें हैं अरे आज मंथरा नहीं आई। असली मंथरा तो रानी जी ही है, उन्होंने ही आग लगाई.., ठीक है दिनेश जी, मैं मंथरा ही सही। मैं एक्सेप्ट भी कर लूंगी, लेकिन आप मुझे बताइए अगर आप राम हैं, वहां जो मंच पर बैठकर जो हीरोइन हंस रहीं थीं , वो सीता स्वरूप हैं तो ठीक है मैं मंथरा हूं। लेकिन ये आप स्योर कीजिए कि आप राम स्वरूप हैं और वो हीरोइनें सीता स्वरूप हैं।"

रानी चटर्जी ने आगे कहा, "मैं ऑडियंस से कहना चाहूंगी, भोजपुरी बवाल एक रियलिटी शो था, और उसमें मैं कंटेस्टेंट नहीं थीं, बल्कि ये पांच (काजल राघवानी, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और तेज प्रताप यादव) लोग थे और इनकी रियल लाइफ पर ये शो था, इनकी रियल लाइफ देखकर, इन्हें खुद कुछ पसंद नहीं आया, तो ये ब्लेम किसी और पर डाल देते हैं। मैं काजल के लिए इस शो में आई थी, सिर्फ एक एपिसोड के लिए मुझे अप्रोच किया गया था।" रानी चटर्जी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने दिनेश लाल यादव की जमकर क्लास लगाई, उनका नाम लेकर उन्हें खुलेआम चुनौती दी। यहां देखें वीडियो -

रानी चटर्जी ने इस वीडियो के कैप्शन में भी कुछ ऐसा लिखा, जो चर्चाओं में बना हुआ है, रानी चटर्जी कैप्शन में लिखती है, "जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरा के घर पर पत्थर नहीं मारा करते, दिनेश लाल यादव मैं मंथरा हूं तो आप शकुनी मामा हैं। सब सती सावित्री हैं यहां।" रानी चटर्जी ने जिस तरह से बेबाकी से अपनी बात कही, उसकी फैंस खूब तारीफ कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story