Rani Mukerji Mother Died: कौन थीं रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी, 75 वर्ष की आयु में निधन

Rani Mukerji Mother Krishna Mukherjee: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया।

Shivani Tiwari
Published on: 22 Sept 2026 3:28 PM IST
Rani Mukerji Mother Krishna Mukherjee Death
X

Rani Mukerji Mother Krishna Mukherjee Death

Rani Mukerji Mother Krishna Mukherjee Death: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, दरअसल अभिनेत्री की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा मुखर्जी का निधन मंगलवार 22 सितंबर को दोपहर में हुआ है, हालांकि उनके निधन की वजह अब तक सामने नहीं आई है। बता दें कि उनके निधन की जानकारी यशराज फिल्म्स की टीम के द्वारा एक पोस्ट के जरिए दी गई। मां कृष्णा मुखर्जी के निधन से मुखर्जी परिवार में मातम छा गया है।

रानी मुखर्जी की मां ने दुनिया को कहा अलविदा

यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के निधन की जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, "भारी मन से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां, 75 वर्षीय श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर निधन हो गया। परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी है और इस गहरे दुख के समय में सम्मानपूर्वक प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करता है।"


कौन थीं कृष्णा मुखर्जी ?

रानी मुखर्जी की मां का नाम कृष्णा मुखर्जी है, जो भी भारतीय सिनेमा से जुड़ी थीं, हालांकि कृष्णा मुखर्जी ने बतौर एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक गायिका के तौर पर अपनी पहचान बनाई थीं। जी हां! कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी थीं, साथ ही कुछ हिंदी गाने में भी अपनी आवाज दी थी। उनका एक बेहद ही लोकप्रिय रोमांटिक बंगाली गाना "Tomake Kichu Bolte Chai" है, जो फिल्म रक्ते लेखा (Rakte Lekha) है, जिसे उन्होंने कुमार सानू और बप्पी लाहिड़ी के साथ गाया था। बता दें कि कृष्णा मुखर्जी का विवाह फिल्ममेकर राम मुखर्जी से हुआ था, जो फिल्मालय स्टूडियोज के सह-संस्थापकों में से एक थे। रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का निधन 2017 में हुआ था, वहीं अब रानी मुखर्जी के सिर से माता और पिता दोनों का साया हट गया।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story