Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने मारा बड़ा हाथ, बनें BMW के नए ब्रांड एंबेसडर

Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को BMW का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Sept 2026 4:40 PM IST
Ranveer Singh BMW Brand Ambassador
X

Ranveer Singh BMW Brand Ambassador

Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर (Ranveer Singh) सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनते ही उनके फैंस उन्हें भर भरकर बधाइयां दे रहें हैं, जी हां! दरअसल रणवीर सिंह को BMW का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, इसका ऐलान नई BMW 7 Series के लॉन्च के अवसर पर किया गया है। रणवीर सिंह के BMW के नए ब्रांड एंबेसडर बनने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहें हैं।

रणवीर सिंह बनें BMW के नए ब्रांड एंबेसडर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लग्जरी ऑटोमोबाइल कंपनी BMW इंडिया का नया ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) नियुक्त किया गया है। बता दें कि रणवीर सिंह को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा BMW इंडिया ने अपनी फ्लैगशिप सेडान, नई BMW 7 सीरीज (New BMW 7 Series) के लॉन्च के मौके पर किया, जिसकी कीमत भारत में 1.95 करोड़ रुपए है। धुरंधर की सफलता के बाद, BMW का ब्रांड एंबेसडर बनना रणवीर सिंह के इस एक और बड़ी सफलता है।


बता दें कि साल 2026 रणवीर सिंह के इस बेहद धमाकेदार जा रहा है, जहां एक तरफ उनकी फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया, वहीं दूसरी ओर 2026 में वे दूसरी बार पिता बनने वालीं हैं, उनकी एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण दिसंबर महीने में अपने दूसरे बेबी को जन्म देंगी। वहीं अब रणवीर सिंह BMW के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं।

प्रलय की शूटिंग कर रहें रणवीर सिंह

धुरंधर और धुरंधर 2 से सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म के जरिए धमाका करने को तैयार हैं, जिसका नाम प्रलय है। रणवीर सिंह अपनी फिल्म प्रलय (Pralay) की शूटिंग कर रहें हैं, जिससे हाल ही में उनका फर्स्ट लुक भी लीक हुआ था, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हुआ था। प्रलय एक जॉम्बी पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन जय मेहता (Jai Mehta) कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह के ऑपोजिट अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story