Don 3 के मेकर्स के सामने Ranveer Singh ने रखी शॉकिंग शर्ते, देखें

Don 3 Ranveer Singh: डॉन 3 की टीम से रणवीर सिंह ने किया संपर्ख रखी शॉकिंग शर्ते, जिसे देखकर लगता है कि फिल्म को अपनी तरह से बनाना चाहते हैं एक्टर

Shikha Tiwari
Published on: 30 April 2026 12:22 PM IST (Updated on: 30 April 2026 10:14 PM IST)
Ranveer Singh Demands Don 3 Team
X

Don 3 Ranveer Singh Demands (Image Credit-Social Media)

Don 3 Ranveer Singh: धुरंधर फिल्म के बाद रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध एक्टर्स में से एक बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लगातार 1000 करोड़ रूपए का रिकॉर्ड धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज के माध्यम से ब्रेक किया है। और अपना नाम 1000 करोड़ रूपए का कलेक्शन कराने वाले एक्टर की लिस्ट में शामिल कर दिया है। तो वहीं धुरंधऱ के बाद रणवीर सिंह का नाम डॉन 3 के लिए चर्चा में आने लगा था। लेकिन रणवीर सिंह और क्रिएटिव टीम के बीच किसी अनबन की वजह से रणवीर सिंह ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी देखने को मिली थी। लेकिन अब जाकर एक बार फिर से डॉन 3 की टीम से रणवीर सिंह ने संपर्क किया है। लेकिन रणवीर सिंह ने उनके सामने जो शर्त रखी है। वो काफी चौकाने वाली है।

रणवीर सिंह ने डॉन 3 के मेकर्स के सामने रखी शॉकिंग शर्ते ( Ranveer Singh Demands For Don 3 Team)-

रिपोर्ट के अनुसार डॉन 3 की टीम ने एक बार फिर से RanveerSingh से संपर्क करने की कोशिश की है। जिसपर Don3 के मेकर्स के पास शर्तों की एक लिस्ट लेकर गए हैं। रणवीर सिंह ने कुछ इस तरह की मांगे डॉन 3 के मेकर्स के सामने रखी हैं।

• सेट पर 7 वैनिटी वैन होनी चाहिए

• उनमें से 2 पूरी तरह से काले कपड़े से ढकी होनी चाहिए

• 100 किलो बर्फ हमेशा तैयार (स्टैंडबाय) रहनी चाहिए

• तालमेल (coordination) संभालने के लिए उनकी अपनी पसंद का एक खास असिस्टेंट होना चाहिए

• एक्शन सीक्वेंस उनकी अपनी पर्सनल टीम द्वारा डिज़ाइन और सुपरवाइज़ किए जाने चाहिए

• एक प्राइवेट स्टूडियो में अपने एक्शन वाले हिस्सों को खुद एडिट करने का पूरा कंट्रोल होना चाहिए

• Don 3 के लिए एक 'रॉ' और दमदार डायलॉग टोन को प्राथमिकता, बिल्कुल Dhurandhar की तरह



अगर यह सच है, तो यह रणवीर के इस इरादे का संकेत है कि वह Don 3 के परफॉर्मेंस से लेकर प्रेजेंटेशन तक, पूरी तरह से अपना बनाना और उसे अपने हिसाब से ढालना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि वह इस मशहूर किरदार का एक ज़्यादा 'डार्क' और 'एजी' रीबूट करना चाहते हैं, जिस पर उनकी अपनी एक मज़बूत छाप हो। अब Don 3 की टीम रणवीर सिंह की शर्तों को मानती है या नहीं या फिर एक बार फिर से डॉन 3 अनिश्चित समय के लिए स्थगित हो जाएगी।

डॉन 3 कंट्रोवर्सी ( Don 3 Controversy)-

डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच कंट्रोवर्सी चल रही थी। काफी समय बाद ये कंट्रोवर्सी सुलझ गई। रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद साइन की गई राशि फरहान अख्तर मांग रहे थे। जोकि 10 करोड़ रूपए के करीब थी। लेकिन रणवीर सिंह नहीं माने कुछ समय बाद रणवीर सिंह मान गए। और कहा कि अगली फिल्म के लाभ में से वो उनको 10 करोड़ रूपए दे देंगे।


डॉन 3 पहले कियारा आडवानी ने प्रेग्नेंसी की वजह से छोड़ दिया। फिर विक्रांत मैसी ने भी डॉन 3 से भी किनारा कर लिया। जिसके बाद रणवीर सिंह ने भी डॉन 3 से किनारा कर लिया। लेकिन एक बार फिर से डॉन 3 की टीम से रणवीर सिंह ने संपर्क किया है। देखने लायक होगा कि क्या डॉन 3 को करने के लिए रणवीर सिह मान जाते हैं और टीम उनकी शर्ते मान लेती है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story