Dhurandhar 2 OTT Release Date: ओटीटी पर देखें धुरंधर 2 का वो हिस्सा जो नहीं देखा सिनेमाघरों में

Dhurandhar The Revenge OTT Release Date: रणवीर सिंह और आदित्य धर की रॉ ड्रामा फिल्म धुरंधर द रिवेंज जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Shikha Tiwari
Published on: 25 May 2026 11:37 AM IST
Dhurandhar The Revenge OTT Release Time
X

Ranveer Singh Movie Dhurandhar 2 OTT Release Date (Image Credit-Social Media)

Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar The Revenge जो सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनी रही। और फिल्म ने अपने ही फर्स्ट पार्ट का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। इसके साथ ही Dhurandhar और Dhurandhar 2 ने रणवीर सिंह के करियर में भी चार चांद लगाने का काम किया है। रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता बन गए हैं। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 1000 करोड़ रूपए तक कलेक्शन किया है। Dhurandhar 2 रिलीज के बाद कई सारे विवादों का सामना भी की है। फिल्म को लेकर कुछ दिन पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई। इसके साथ ही फिल्म की कहानी को लेकर एक लेखक ने दावा किया कि ये फिल्म उन्होंने लिखी थी। उनकी फिल्म को चुराया गया है। तो वहीं लगातार विवादों में घिरे रहने के बाद अब जाकर फाइनली Dhurandhar 2 ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। चलिए जानते हैं Dhurandhar 2 कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी।

धुरंधर द रिवेंज ओटीटी रिलीज डेट (Dhurandhar The Revenge OTT Release Date In Hindi)-

Dhurandhar दिंसबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसके बाद वो नेटफ्लिक्स पर कुछ महीनों बाद रिलीज हुई थी। तो वहीं Dhurandhar 2 इस बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी। Dhurandhar The Revenge सिनेमाघरों के बाद जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। काफी समय से दर्शकों को Dhurandhar 2 के ओटीटी पर रिलीज होने का दर्शकों को इंतजार था। अब उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट कि माने तो Dhurandhar 2 अगले महीने यानि 4 जून 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। जहाँ पर दर्शक फिल्म को देख सकते हैं। इसके साथ ही दर्शक Dhurandhar 2 में उन दृश्यों को भी देख पाएंगे। जिसको उन्होंने सिनेमाघरों में मिस कर दिया था।



Dhurandhar 2 के ओटीटी रिलीज से पहले एक खबर काफी वायरल हुई थी कि Dhurandhar 2 पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। जिसके साथ ही पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स क्रैस हो गई है। एक इंफ्लूएंशर द्वारा ऐसी खबर फैलाई गई थी। लेकिन ये खबर पूरी तरह से झूठ थी। क्योंकि फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story