TRENDING TAGS :
Ranveer Singh Movie Shelved: रणवीर सिंह की वो फिल्में जो अनॉउंसमेंट के बाद भी कभी नहीं बनी
Ranveer Singh Movie Shelved After Annoucement: डॉन 3 के अलावा रणवीर सिंह की वो फिल्में जिनका अनॉउंसमेंट तो हो गया लेकिन कभी बड़े पर्दे पर नहीं हुई रिलीज
Ranveer Singh Movie Shelved (Image Credit- Social Media)
Ranveer Singh Movie Shelved: बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। जबसे उनकी फिल्म धुरंधर रिलीज हुई है। उस समय से ही रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों का हिस्सा हैं। लेकिन इस बार रणवीर सिंह के सुर्खियों में रहने की वजह धुरंधर 2 नहीं बल्कि उनकी फिल्म Don 3 है। डॉन 3 को रणवीर सिंह ने जबसे छोड़ने का फैसला किया है। उस दिन से इस फिल्म को लेकर उनका विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर रोज एक नया विवाद सामने आ जा रहा है। फरहान अख्तर रणवीर सिंह को माफ करने के इरादे में बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि FWICE में शिकायत की गई, जिसके बाद FWICE ने Ranveer Singh के खिलाफ असहयोग प्रस्ताव जारी किया। ये पहली बार नहीं कि किसी एक्टर ने फिल्मों की शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्मों को छोड़ा हो। इससे पहले भी कई एक्टर और एक्ट्रेस ऐसा कर चुके हैं। तो वहीं आज हम Ranveer Singh की उन फिल्मों के बारे में जिक्र करने जा रहे हैं। जिनका अनॉउंसमेंट तो किया गया, लेकिन फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई।
रणवीर सिंह की वो फिल्में जो कभी नहीं रिलीज हुई (Ranveer Singh Films That Got Shelved After Announcement)-
बैजू बावरा मूवी ( Ranveer Singh Baiju Bawra Movie Shelved)-
रणवीर सिंह और संजयलीला भंसाली एक साथ फिल्म करने जा रहे थे। जिसका टाइटल बैजू बावरा रखा गया था। फिल्म की अनॉउंसमेंट तो हुई लेकिन फिल्म कभी बन नहीं पाई।
रणवीर सिंह तख्त मूवी (Ranveer Singh Takht Movie Shelved)-
रणवीर सिंह की तख्त फिल्म जिसका निर्देशन करण जौहर करने वाले थे। फिल्म की अनॉउंसमेंट हुई लेकिन फिल्म कभी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई। हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में चली गई।
एनियन हिंदी रीमेक (Ranveer Singh Anniyan Hindi Remake Shelved)-
रणवीर सिंह एनियन मूवी का हिंदी रीमेक करने जा रहे थे। जिसको शंकर द्वारा डायरेक्ट किया जाना था। लेकिन उनकी ये फिल्म भी कभी नहीं रिलीज हुई।
रणवीर सिंह शक्तिमान मूवी (Ranveer Singh Shaktimaan Movie Shelved)-
Ranveer Singh शक्तिमान मूवी करने जा रहे थे। जिसकी तैयारियाँ भी शुरू हो गई थी। लेकिन टीवी जगत पर शक्तिमान को जिसने पहचान दिलाई थी। मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह का विरोध किया। जिसकी वजह से उनकी ये फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई।
राक्षस मूवी रणवीर सिंह (Ranveer Singh Rakshasa Movie Shelved)-
कुछ समय पहले खबरें आई कि Ranveer Singh प्रशांत नील के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। जिसका वर्किंग टाइटल राक्षस रखा गया है। लेकिन उनकी ये फिल्म भी रिलीज से पहले ही ठंडे बस्ते में चली गई।
रणवीर सिंह डॉन 3 मूवी ( Ranveer Singh Don 3)-
रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 जो इस समय लगातार चर्चाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के पहले ही फिल्म को रणवीर सिंह ने छोड़ दिया। जिसके बाद फिल्म को लेकर लगातार विवाद गहराता हुआ दिख रहा है। रिपोर्ट कि माने तो Ranveer Singh डॉन 3 के मेकर्स से सुलह करना चाहते थे। जिसके लिए रणवीर की टीम ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को 10 करोड़ रुपये अग्रिम भुगतान करने की पेशकश की थी। इसके अलावा, उन्होंने डॉन 3 के अलावा एक्सेल द्वारा उनके साथ की जाने वाली किसी भी अन्य फिल्म पर 25 करोड़ रुपये की छूट देने की भी पेशकश की थी। इसका मकसद एक्सेल को तुरंत मुआवजा देना और भविष्य के लिए पेशेवर संबंध बनाए रखना था। हालांकि, यह प्रस्ताव फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को पसंद नहीं आया। रिपोर्ट के अनुसार, एक्सेल टीम को लगा कि भविष्य में छूट का प्रस्ताव व्यावहारिक नहीं है क्योंकि उनका रणवीर के साथ दोबारा काम करने का कोई इरादा नहीं था।


