TRENDING TAGS :
Ranveer Singh ने पूरा किया अपना सपना The Immortal of Meluha मूवी के राइट्स खरीदे इतने करोड़ में
The Immortal of Meluha Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने फिल्म द इम्मॉर्टल ऑफ मेहुला के राइट्स को खरीद लिया है, जिसके बारे खुद जानकारी दी अमिश त्रिपाठी ने
Ranveer Singh New Movie: धुरंधर मूवी की सफलता के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध एक्टर में से एक बन गए हैं। वो एक ऐसे एक्टर बन गए हैं। जिनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो लगातार 1000 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह ने धुरंधर फिल्म की सफलता के बाद अब जाकर प्रलय फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही रणवीर सिंह को लेकर एक खबर आई थी कि वो The Immortal of Meluha में भगवान शंकर का अभिनय निभाने वाले हैं। तो वहीं अब जाकर The Immortal of Meluha की राइट्स को रणवीर सिंह ने खरीद लिया है। इसके बारे में अपडेट सामने आए हैं।
रणवीर सिंह ने खरीदा फिल्म द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा के राइट्स (Ranveer Singh Buy The Immortal of Meluha Movie Rights)-
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म The Immortal of Meluha में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। हालांकि यह प्रोजेक्ट कभी बन ही नहीं पाया। लेकिन रणवीर सिंह हमेशा से इस प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते थे। और इस भव्य फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभाने का सपना देखते थे। संजय लीला भंसाली के पास The Immortal of Meluha के अधिकार समाप्त होते ही, Ranveer Singh ने आगे बढ़कर इसे अपने बैनर मां कसम फिल्म्स के तहत हासिल कर लिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह द्वारा उपन्यास के अधिकार हासिल करने के लिए खर्च की गई राशि अब तक की सबसे अधिक है। Ranveer Singh ने The Immortal of Meluha Movie त्रयी के अधिकार 40 करोड़ रूपए की भारी भरकम राशि में हासिल किए हैं। यह उनका फिल्म को लेकर एक जुनून ही हौ और उन्होंने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। जहाँ पांच साल पहले वे इसे साकार करने के लिए एलएलबी पर निर्भर थे। वहीं आज उनके पास निर्देशक चुनने की शक्ति है। वे मेलुहा त्रयी को भव्य रूप देने के लिए तैयार है।
The Immortal of Meluha Movie की स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद फिल्म की शूटिंग 2028 तक शुरू होने की उम्मीद है।


