Ranveer Singh New Movie: रणवीर सिंह इस फिल्म में निभाएंगे भगवान शंकर का किरदार

Ranveer Singh The Immortals Of Meluha Movie: रणवीर सिंह धुरंधर 2 की सफलता के बाद द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे

Shikha Tiwari
Published on: 12 May 2026 7:30 AM IST
Ranveer Singh New Movie The Immortals Of Meluha Play Lord Shiva Role
X

Ranveer Singh New Movie The Immortals Of Meluha Play Lord Shiva Role (Image Credit- Social Media)

Ranveer Singh New Movie: धुरंधर मूवी की सफलता के बाद रणवीर सिंह काफी प्रसिद्ध एक्टर बन चुके हैं। उनकी पॉपुलर्टी किसी से छुपी नहीं है। रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे एक्टर बन गए हैं। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 1000 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। तो धुरंधर मूवी की सफलता के बाद रमवीर सिंह के पास कई सारे अन्य प्रोजेक्ट हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में प्रलय है। इन सबके बीच रणवीर सिंह की एक और फिल्म सुर्खियाँ बटोर रही है। जोकि The Immortals Of Meluha जिसको लेकर आज अपडेट सामने आया है।

रणवीर सिंह निभाएंगे भगवान शिव का किरदार (Ranveer Singh Play Lord Shiva Role In The Immortals Of Meluha Movie)-

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने अमीश त्रिपाठी द्वारा लिखित बेस्टसेलर उपन्यास द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के रूपातंरण के अधिकार हालिस कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोजेक्ट रणवीर सिंह के प्रोडक्शन बैनर मां कसम फिल्म्स के तहत बिरला स्टूडियोज के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। रणवीर सिंह और अनन्या बिरला पटकथा, पात्रों के विकाश और कहानी की रूपरेखा तैयार करने के लिए रचनात्मक टीम के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, इस फिल्म को निर्माता एक भव्य त्रयी के रूप में बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसका दीर्घकालिक उद्देश्य कहानी के इर्द-गिर्द एक बड़ा सिनेमाई ब्रह्मांड तैयार करना है। पिकंविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह लंबे समय से मेलुहा को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्सुक थे। हालहि में अधिग्रहण हुआ है और परियोजना अब आधिकारिक तौर पर विकास के चरण पर है। निर्माता इस फ्रेंचाइज को एक दीर्घकालिक सिनेमाई ब्रह्मांड के रूप में देख रहे हैं। और उनकी योजना तीन फिल्मों में कहानी बताने की है। लेखन का काम शुरू हो चुका है। और टीम पटकथा और कथानक तैयार करने में समय ले रही है। पहले भाग की शूटिंग 2028 में शुरू होने की उम्मीद है।

रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म ( Ranveer Singh Upcoming Movie)-

रणवीर सिंह धुरंधर 2 के बाद प्रलय फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग वो जल्द ही शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह अन्य कई सारे प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story