TRENDING TAGS :
Pralay Movie: रणवीर सिंह की प्रलय का ऐलान, लीडिंग लेडी से डायरेक्टर तक जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल
Ranveer Singh Pralay Movie: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की प्रलय मूवी का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है, आइए जानते हैं फिल्म के बारे में।
Ranveer Singh Pralay Movie
Ranveer Singh Pralay Movie: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के लिए साल 2026 बेहतरीन साबित हुआ, इस साल मार्च महीने में रिलीज हुई उनकी फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह के फैंस की नजर उनकी अगली फिल्म पर टिकी हुई है, जिसक नाम "प्रलय" है। रणवीर सिंह की प्रलय से जुड़ी कई तरह की अपडेट सामने आ गई है, लेकिन अब जाकर मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल ऐलान किया।
रणवीर सिंह की प्रलय की शूटिंग शुरू
रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय लंबे समय से सुर्खियों में छाई हुई है, लेकिन अब तक मेकर्स द्वारा फिल्म का ऑफिशियल तौर पर ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन आज मेकर्स ने फिल्म का ऐलान कर दिया और साथ ही यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। जी हां! फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रणवीर सिंह की इस फ़िल्म का ऐलान किया और साथ ही बताया कि प्रलय की शूटिंग आज से शुरू कर दी गई है। बता दें कि प्रलय की शूटिंग मुंबई में की जा रही है।
प्रलय की लीडिंग लेडी कौन
बता दें कि जब से रणवीर सिंह की प्रलय को लेकर खबरें आना शुरू हुई थी, तभी से कई अभिनेत्रियों के नामों की चर्चा हो रही थी, लेकिन इस फिल्म में रणवीर सिंह के ऑपोजिट जो अदाकारा नजर आएंगी वो कल्याणी प्रियदर्शन हैं, जी हां! कल्याणी प्रियदर्शन का नाम कन्फर्म हो चुका है, कल्याणी की ये पहली हिंदी फिल्म होने वाली है। हालांकि रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन के अलावा फिल्म में और कौन से एक्टर्स होंगे, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
भारी भरकम बजट में बन रही फिल्म प्रलय
रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय को भारी भरकम बजट में बनाया जा रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जय मेहता इस फिल्म को निर्देशित करेंगे, जो "स्केम 1992" फिल्म को निर्देशित कर चुके हैं। वहीं इस फिल्म को अनन्या बिरला, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म कब तक रिलीज होगी, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।


