Deepika Padukone Maternity Photoshoot: 2 साल की हुई दुआ, रणवीर सिंह ने शेयर की हैप्पी फैमिली फोटो

Deepika Padukone Maternity Photoshoot: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ 8 सितंबर को 2 साल की हो गई, इस खास मौके पर रणवीर सिंह ने हैप्पी फैमिली फोटो शेयर की है।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Sept 2026 9:10 PM IST
Deepika Padukone Maternity Photoshoot: 2 साल की हुई दुआ, रणवीर सिंह ने शेयर की हैप्पी फैमिली फोटो
X

Deepika Padukone Maternity Photoshoot: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लाडली बिटिया रानी दुआ आज 2 साल की हो गई। बेबी दुआ के जन्मदिन पर दीपिक पादुकोण के मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं। रणवीर सिंह ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वे बेबी दुआ और दीपिका पादुकोण के साथ पोज देते दिख रहें हैं, आइए आपको भी दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी फोटोशूट की झलक दिखाते हैं।

दीपिका पादुकोण की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें वायरल

दीपिका पादुकोण बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, लेकिन दूसरे बच्चे के स्वागत से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ के साथ फैमिली फोटोशूट कराया और दुआ के दूसरे जन्मदिन पर साझा भी किया, रणवीर सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर किया, और इसके साथ बेहद प्यारा कैप्शन लिखा। रणवीर सिंह ने लिखा, "बेबी दुआ और हमारा दिल और बड़ा हो रहा है! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!"

रणवीर सिंह ने पूरी 6 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से पहली तस्वीर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बेहद प्यार से बेबी दुआ को देख रहें हैं और दुआ ने अपने हाथों को अपनी आंखों पर रखा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में भी दीपिका और रणवीर दुआ पर प्यार लुटाते दिख रहें हैं, जबकि तीसरे तस्वीर में रणवीर सिंह और दुआ के साथ ही दीपिका पादुकोण का बेबी बंप नजर आ रहा है। इसी तरह अन्य तस्वीरों में भी दीपिका और रणवीर बेबी दुआ के साथ क्यूट पोज दे रहें हैं तो किसी में दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉट कर रहीं हैं।

रणवीर सिंह ने जैसे ही इन खूबसूरत तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया, सभी तस्वीरें वायरल हो गईं और फैंस जमकर प्यार बरसाने में जुट गए हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, दीपिका पादुकोण की ड्यू डेट दिसंबर बताई जा रही है। बताते चलें कि दीपिका और रणवीर सिंह ने कई सालों की डेटिंग करने के बाद 2018 में इटली में शादी के बंधन में बंध गए। वहीं 8 सितंबर 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ और 2026 में दोनों अपने दूसरे बेबी का स्वागत करेंगे।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story