Rashmika-Vijay Religion: किस धर्म से ताल्लकु रखते हैं विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Religion: न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 26 Feb 2026 5:06 PM IST
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Religion
X

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Religion (Photo- Social Media)

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Religion: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत की, 26 फरवरी को दोनों ने उदयपुर के लैविश रिजॉर्ट में इंटीमेट सेरेमनी में शादी कर पति-पत्नी बन गए। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Wedding) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी की खबरें जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर न्यूली मैरिड कपल को बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो चुका है, चलिए इसी बीच जानते हैं कि शादी के बंधन में बंध चुके विजय और रश्मिका किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं।

किस धर्म को मानते हैं विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना

26 फरवरी यानी कि आज सुबह 8 बजे के मुहूर्त पर विजय देवरकोंडा के परिवार की आंध्रा रस्मों के हिसाब से शादी हुई, जिसके बाद कपल की ओर से पपराजी को मिठाई भी बांटी गई। फैंस और यूजर्स इस न्यूली मैरिड कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं, वहीं इसी बीच चलिए हम आपको बताते हैं कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं।


सबसे पहले हम आपको विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के धर्म के बारे में बताते हैं, विजय देवरकोंडा का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उनका परिवार तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले के थुम्मनपेटा गांव से आता है। वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश/तेलंगाना क्षेत्र के हिंदू वेलामा (Velama) समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, विजय देवरकोंडा हिंदू धर्म को मानते हैं।

वहीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के बारे में बताएं तो रश्मिका मंदाना का जन्म कर्नाटक के विराजपेड, कोडागु (कूर्ग) जिले के एक मध्यमवर्गीय कोडवा (Kodava) समुदाय में हुआ था। वह एक हिंदू परिवार से हैं। ऐसे में एक्ट्रेस हिंदू धर्म का पालन करती हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना की बारे में यह भी कहा जाता है कि वे पूरी तरह से वेजिटेरियन बन चुकीं हैं, उन्होंने नॉन वेज खाना छोड़ दिया है। वहीं विजय देवरकोंडा नॉन वेजिटेरियन हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story