TRENDING TAGS :
Mysaa Movie Song: रश्मिका मंदाना का दिखा अलग अंदाज, मायसा का ‘ओसे रामुलम्मा’ गाना रिलीज
Mysaa Movie Song Osey Ramulamma Out: हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए ‘मैसा’ के गाने ‘ओसे रामुलम्मा’ में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार
Mysaa Movie Song Osey Ramulamma Out (Image Credit-Social Media)
Myssa Movie Song: मेकर्स ने मशहूर गाने ‘ओसे रामुलम्मा’ को नए अंदाज में फिर से तैयार किया है। इस गाने का म्यूजिक जैक्स बिजॉय ने दिया है, इसे वंदेमातरम श्रीनिवास ने गाया है और इसके बोल सुद्दाला अशोक तेजा ने लिखे हैं। पैन इंडिया की नंबर 1 एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस फिल्म में पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में नजर आएंगी। ‘मायसा’ भारत की पहली ऐसी पैन इंडिया फिल्म बताई जा रही है, जिसमें लीड रोल में एक महिला हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ पिता और बेटी के रिश्ते की इमोशनल कहानी भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रश्मिका मंदाना की फिल्म मायसा का गाना हुआ रिलीज ( Rashmika Mandanna Mysaa Movie Song Osey Ramulamma Out)-
फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए टीजर को देश भर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों से लेकर आलोचकों तक से फिल्म ने अपनी रॉ एनर्जी, ग्रैंड स्केल और इंटेंस एटमॉस्फियर के लिए खूब तारीफ अपने नाम की है। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इस चीज ने मैसा को एक अनोखे सिनेमैटिक कहानी में स्थापित कर दिया है। बहुत सी भारतीय फिल्म मास एक्शन ड्रामा की कहानी में मजबूत मां और बेटे के रिश्ते को दिखाती हैं, जैसे बाहुबली और KGF, लेकिन मैसा इससे अलग है क्योंकि इसमें मेकर्स नए और एक मजबूत भावनात्मक पक्ष को पेश करने वाले हैं। दरअसल, फिल्म में आदिवासी भूमि की पृष्ठभूमि पर बाप और बेटी के बीच की मजबूत जोड़ी देखने मिलने वाली है।
फिल्म की रिलीज़ डेट नजदीक आने के साथ, मेकर्स ने मैसा के करीब उत्साह को बढ़ाते हुए ‘ओसे रामुलम्मा’ (Osey Ramulamma) गाने का लिरिकल वीडियो जबरदस्त नए पोस्टर के साथ रिलीज़ कर दिया है। पोस्टर में रश्मिका मंदाना को हाथ में हथियार लिए रफ, दमदार और बेहद इंटेंस लुक में देखा जा सकता है। पोस्टर में रश्मिका मिट्टी और पत्थर पर की गई पारंपरिक नक्काशी वाले बैकग्राउंड के सामने खड़ी हैं। फिल्म की दुनिया में फिट बैठते हुए नजर आ रहे विजुअल्स बागी और बेखौफ मूड खुद में लिए हुए हैं।
‘ओसे रामुलम्मा’ (Osey Ramulamma) गाने की भावनाएं मैसा की रिलीज़ से पहले का माहौल मजबूत कर रही है। बता दें कि इस गाने का म्यूजिक जैक्स बिजॉय ने दिया है, इसे वंदेमातरम श्रीनिवास ने गाया है और इसके बोल सुद्दाला अशोक तेजा ने लिखे हैं। वहीं, गाने को आदित्य म्यूजिक द्वारा समर्थन दिया गया है।
https://www.instagram.com/reel/Df912RPMCPQ/?jplx=anZ4Y3J4ZDhkeWJi
https://www.instagram.com/p/Df9yMNZzR7U/?avpt=YmMxMzlkcTVndG81
रविंद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले अजय साईपुरेड्डी, अनिल सैय्यापुरेड्डी और वीरासाई गोपा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि श्रीकांत रेड्डी साठी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी का रफ अंदाज और इमोशनल कनेक्शन पहले ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ समुथिरकानी और शिवा कंडुकुरी भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी श्रेयस कृष्णा द्वारा की गई है।


