Ravi Kishan: पूरे देश को पगलाने आ रहें रवि किशन, रिलीज करेंगे Money Follows My Brother गाना

Ravi Kishan: ट्रेंडिंग स्टार रवि किशन बहुत ही जल्द अपने फेमस डायलॉग "Money Follows My Brother" पर गाना लेकर आ रहें हैं, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Sept 2026 12:49 PM IST
Ravi Kishan Money Follows My Brother Song
X

Ravi Kishan Money Follows My Brother Song

Ravi Kishan Money Follows My Brother Song: अभिनेता रवि किशन इन दिनों छाए हुए हैं, चाहे फिल्में हों, सीरीज हो या फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म, रवि किशन का नाम ही ट्रेंड में बना हुआ है, उन पर इतने मजेदार मीम्स बन रहें हैं, जिसे देख यूजर्स की हंसी छूट जा रही है। पूरे इंटरनेट पर ही रवि किशन, उनके डायलॉग और उनके डांस वीडियोज पर मीम वायरल हो रहें हैं, वहीं अब अपने वायरल डायलॉग "Money Follows My Brother" पर रवि किशन एक गाना लेकर आ रहें हैं, जिसका टीजर जारी कर दिया गया है, आइए दिखाते हैं।

रवि किशन का गाना मनी फॉलोज माई ब्रदर

रवि किशन के मजेदार डांस वीडियो वायरल हो ही रहें हैं, इसी के साथ ही उनका एक डायलॉग "मनी फॉलोज माई ब्रदर" भी छाया हुआ है, वहीं अब इसी वायरल डायलॉग का फायदा उठाते हुए रवि किशन इसी पर एक गाना लेकर आ रहें हैं, जिसका शानदार टीजर अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है।


रवि किशन ने टीजर जारी करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर कैप्शन में लिखा, "पूरे देश को पगलाने आ रहा हूं, मनी फॉलोज माई ब्रदर 11 सितंबर को रिलीज होगा।" रवि किशन द्वारा शेयर किए गए "मनी फॉलोज माई ब्रदर" गाने के टीजर में अभिनेता का रॉकस्टार वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है, कमेंट बॉक्स में यूजर्स के मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, "आपदा को अवसर में बदलना कोई आपसे सीखे।" दूसरे ने लिखा, "वॉव... इंतजार नहीं हो रहा।" तीसरे ने लिखा, "सच में सांसद जी आप दुनिया को पागल बना देंगे।"

रवि किशन का यकीनन "मनी फॉलोज माई ब्रदर" गाना दर्शकों के बीच धमाका करने वाला है, जब महज डायलॉग ही इतना पॉपुलर हो गया तो अपने गाने से रवि किशन दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर ही देंगे। बता दें कि रवि किशन आज के समय में ट्रेंडिंग स्टार बने हुए हैं, उनका जैसे ही नया वीडियो आता है, उस पर दर्शक मीम बना ही लेते हैं। रवि किशन के काम की बात करें तो अभिनेता इन दिनों मिर्जापुर द मूवी में नजर आ रहें हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story