TRENDING TAGS :
Mirzapur The Movie पर बब्बन यादव उर्फ रवि किशन का आया बड़ा वादा
Mirzapur The Movie: मिर्जापुर: द मूवी' पर बब्बन यादव उर्फ रवि किशन का आया बड़ा वादा, बोले "अभी सिर्फ गर्दा उड़ा है, 4 सितंबर को भौकाल होगा
Ravi Kishan On Mirzapur The Movie (Image Credit- Social Media)
Mirzapur The Movie: एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल हो गई है। अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर लगातार एक्साइटमेंट बनी हुई है। भारत की सबसे बड़ी ओटीटी फ्रेंचाइजी के थिएट्रिकल डेब्यू के साथ यह फिल्म पहली बार ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी। हाल ही में रिलीज हुए धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इसी बीच बब्बन यादव के किरदार में नजर आने वाले रवि किशन ने भी फिल्म को लेकर माहौल और गर्म कर दिया है और रिलीज के साथ जबरदस्त एंटरटेनमेंट का वादा किया है।
मिर्ज़ापुर द मूवी पर रवि किशन का आया बयान (Ravi Kishan On Mirzapur The Movie)-
रवि किशन यानी बब्बन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अभी जो ट्रेलर में दिखाया गया है, वह सिर्फ शुरुआत है। फिल्म में दर्शकों के लिए बहुत कुछ बाकी है और रिलीज के बाद पूरा देश झूम उठेगा। उन्होंने गारंटी दी कि फिल्म का पागलपन बिल्कुल अलग लेवल का होगा और यह दर्शकों के लिए एक जबरदस्त एक्सपीरियंस साबित होगी। उन्होंने कैप्शन में लिखा:
“अभी सिर्फ गर्दा उड़ा है, 4 सितंबर को भौकाल होगा!
नाम याद रखना - बब्बन यादव!
#Mirzapur The Movie...”
https://www.instagram.com/reel/DcJEJpwtMs-/?igsh=MWIycWNreXlxaHhnaA==&igsi=MWIycWNreXlxaHhnaA==
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अपनी आगामी फिल्म ' मिर्जापुर: द मूवी' के प्रमोशन के दौरान, किशन बाहर खड़े होकर पैपराज़ी से बात कर रहे थे, तभी बैकग्राउंड में मुन्ना भैया और गुड्डू भैया के मज़ेदार डांस को देखकर सबका ध्यान भटक गया।


