TRENDING TAGS :
Rhiti Tiwari ने बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सौतेली माँ और सौतेले पिता के बारे में कहा- मेरी लीगल टीम
Rhiti Tiwari Interview: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस 20 से बाहर आ चुकी हैं, चलिए जानते हैं उन्होंने बाहर आकर इंटरव्यू में क्या-क्या कहा
Rhiti Tiwari Interview After Bigg Boss 20 Eviction (Image Credit- Social Media)
Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari: बिग बॉस 20 से रीति तिवारी एविक्ट हो चुकी है। रीति तिवारी का एविक्शन जनता के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि कैप्टनसी के दावेदारों के फैसले के आधार पर हुआ है। रीति तिवारी ने बिग बॉस 20 से निकलते ही इंटरव्यू दिया है। जिसमें रीति तिवारी ने मीडिया के सारे सवालों का जवाब दिया। इन सवालों में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी के पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में जाने, उनके सौतेले पिता एकम बाबा द्वारा लगाए गए आरोप और उनको नेटिजन्स द्वारा जो ट्रोल किया जा रहा है, उसपर सवाल था। इसके अलावा आम्रपाली दुबे को लेकर भी सवाल किया गया है। जिसका उन्होंने जवाब दिया है।
बिग बॉस 20 से निकलते ही रीति तिवारी ने जाने क्या कहा (Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Interview)-
बिग बॉस 20 से निकलने के बाद रीति तिवारी ने इंटरव्यू दिया है। रीति तिवारी ने मीडिया से ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग के बहाने ही कम से कम आपने मेरा गाना तो सुना, इसके अलावा मीडिया ने पूछा कि आम्रपाली दुबे चाहती तो आपको बचा सकती थी। जिसपर रीति तिवारी ने कहा कि यदि वो मुझे ही बचाएंगी तो अपना गेम कब खेलेंगी।
इसके अलावा रीति तिवारी से पूछा गया कि उनके पिता मनोज तिवारी और उनकी सौतेली माँ सुरभि तिवारी पति पत्नी और पंगा सीजन 2 का हिस्सा बन रहे हैं, उनके बीच आप क्या पंगा देखेंगे जिसपर रीति तिवारी ने कहा कि उन दोनों के बीच पंगा होना, मैंने कभी देखा नहीं हैं उनको लड़ते हुए, देखने लायक होगा कि दोनों के बीच क्या पंगा होने वाला है।
इसके अलावा रीति तिवारी से जब उनके सौतेले पिता एकम बाबा द्वारा उनपर जो आरोप लगाया गया है उसपर सवाल पूछा है तो रीति तिवारी ने कहा कि मेरी लीगल टीम ने उनको जवाब दिया है। इसपर मैं कुछ कहना नहीं चाहती हूँ।


