Rise And Fall 2 में प्रियंका ने शहजाद और तेज प्रताप यादव को किया परेशान, पहुँची बेसमेंट में

Rise And Fall Season 2 Nomination: राइज एंड फॉल सीजन 2 में एविक्शन टॉस्क के दौरान हुआ हंगामा प्रियंका चाहर चौधरी ने शहजाद पूनावाला और तेज प्रताप यादव को बनाया निशाना

Shikha Tiwari
Published on: 1 Oct 2026 2:37 PM IST
Rise And Fall Season 2 Nomination
X

Rise And Fall Season 2 Nomination (Image Credit- Social Media)

Rise And Fall 2 Promo: प्राइम वीडियो पर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में यदि कोई शो हैं तो वो राइज एंड फॉल सीजन 2 है। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है, इस शो में आए हुए कंटेस्टेंट क्योंकि राइज एंड फॉल सीजन 2 में मनोरंजन जगत से लेकर राजनीतिक जगत के लोग आए हुए हैं। तो वहीं पैंट हाउस और बेसमेंट के कंटेस्टेंट के साथ ही साथ आपस में भी कंटेस्टेंट लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं राइज एंड फॉल सीजन 2 में नॉमिनेशन टॉस्क दिया गया। जिसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने तेज प्रताप यादव और शहजाद पूनावाला के बीच लड़ाई देखने को मिली है।

राइज एंड फॉल सीजन 2 में नॉमिनेशन टॉस्क में प्रियंका भिड़ी शहजाद और तेज प्रताप यादव से (Rise And Fall Season 2 Nomination Task)-

राइज एंड फॉल सीजन 2 में पटाखा टॉस्क के बाद एक और टॉस्क का आयोजन किया गया है। पटाखे वाले टॉस्क में पैंट हाउस वाले कंटेस्टेंट जीत गए। जिसके पीछे की वजह थी रूलर शहजाद और अन्य रूलर द्वारा टॉस्क के दौरान की गई चालाकी और पैंट हाउस के द्वारा की गई गलतियाँ भी दी। तो वहीं अब जाकर राइज एंड फॉल सीजन 2 में नॉमिनेश टॉस्क का आयोजन किया गया है। जिसमें जिस कंटेस्टेंट की घड़ी टूटेगी वो नॉमिनेट हो जाएगा।

नॉमिनेशन टॉस्क के बाद घर में प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला और तेज प्रताप यादव के बीच बहस देखने को मिली है। जिसके बाद शहजाद पूनावाला आपा खो देते हैं और कहने लगें की उनको शो से निकाल दिया जाएगा। तो वहीं रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चाहर चौधरी को बेस्टमेंट में भेज दिया गया है। और गौतम गुलाटी को पैंट हाउस में ले लिया गया है। जिसके बाद राइज एंड फॉल सीजन 2 का पूरा टॉस्क बदल गया है। देखने लायक होगा कि आने वाले एपिसोड में क्या होता है।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story