Rise And Fall 2 में पहुंचें Power Star, सामने आया धमाकेदार प्रोमो

Rise And Fall 2 Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह राइज एंड फॉल 2 के टावर में पहुंच गए हैं, जहां से उनका प्रोमो भी सामने आ गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 17 Oct 2026 8:08 PM IST
Rise And Fall 2 Pawan Singh
X

Rise And Fall 2 Pawan Singh

Rise And Fall 2 Pawan Singh: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह आए दिन खबरों में बनें रहते हैं, उनके चर्चा में आने की कोई एक वजह नहीं होती, कभी अपनी विवादों की वजह से, कभी बयानों की वजह से, कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से तो कभी अपने कामों की वजह से। वहीं एक बार फिर पवन सिंह का नाम खबरों में आ गया है और इस बार उनके खबरों को आने की वजह उनका नया प्रोजेक्ट है, जी हां! दरअसल पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीज़न 2 का फिर से हिस्सा बनने वाले हैं, जिसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है।

राइज एंड फॉल 2 से पवन सिंह का प्रोमो जारी

पिछले कुछ दिनों से पवन सिंह को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि पावर स्टार फिर से राइज एंड फॉल सीज़न 2 का हिस्सा बनेंगे और अब इस खबर पर पक्की मुहर लग चुकी है, जिसके बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल थोड़ी देर पहले ही राइज एंड फॉल 2 से पवन सिंह का धमाकेदार प्रोमो जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पवन सिंह का राइज एंड फॉल 2 का प्रोमो प्राइम वीडियो के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया गया है, प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "राइज है फॉल के टावर में होने वाली है, एक पावर पैक्ड एंट्री।" प्रोमो की बात करें तो उसमें पवन सिंह की झलक दिखाई दे रही है, और साथ ही उनकी आवाज में भोजपुरी में सुनने को मिल रहा है - क्या आप लोग तैयार हैं।

पवन सिंह के सामने आए इस प्रोमो ने उनके फैंस के बीच गर्दा उड़ा दिया है, कमेंट बॉक्स में फैंस टूट पड़े हैं और अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "अब राइज एंड फॉल में धमाका होगा।" दूसरे ने लिखा, "हम सब तैयार हैं बॉस।" तीसरे ने लिखा, "अब गर्दा मचने वाला है।" इसी तरह कमेंट बॉक्स हजारों कमेंट्स से भर गया है। सूत्रों की मानें तो पवन सिंह राइज एंड फॉल सीज़न 2 का हिस्सा बनने नहीं आएंगे, बल्कि स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री करेंगे। याद दिला दें कि पवन सिंह पहले सीज़न का हिस्सा बनें थे, लेकिन निजी कारणों और व्यस्तताओं के चलते उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया था।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story