TRENDING TAGS :
Rise And Fall Season 2 Eviction: शहजाद या इरीना जानिए कौन हुआ, राइज एंड फॉल 2 से बाहर
Rise And Fall Seaosn 2 Elimination: राइज एंड फॉल सीजन 2 में इस हफ्ते जहाँ डबल एविक्शन होना था, चलिए जानते हैं, कौन हुआ इस हफ्ते एविक्ट
Rise And Fall Season 2 Eviction (Image Credit- Social Media)
Rise And Fall Seaosn 2 Eviction: इस समय ओटीटी जगत का सबसे प्रसिद्ध रियलटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 है, जिसमें हर रोज किसी ना किसी प्रकार का अपडेट आता रहता है। इस पूरे वीक राइज एंड फॉल सीजन 2 में फैमिली वीक चल रहा है। जिसमें हर एक कंटेस्टेंट के घरवालें आए हुए हैं। जहाँ पर शहजाद पूनावाला से हर एक कंटेस्टेंट के घरवालों ने कहीं ना कहीं नाराजगी व्यक्त की है। श्रेया कालरा जोकि सौरव को सपोर्ट करने आई थी, उन्होंने शहजाद पूनावाला से लड़ाई की है। टीशू पेपर वाला मुद्दा उठाया है। तो वहीं इस वीक एविक्शन हो गया है।
राइज एंड फॉल सीजन 2 से कौन हुआ बाहर (Rise And Fall Seaosn 2 Elimination)-
राइज एंड फॉल सीजन 2 में इस वीक जहाँ देखने को मिला है कि शहजाद पूनावाला और श्रेया कालरा के बीच लड़ाई हुई है। इसके साथ ही शहजाद पूनावाला और इरीना के बीच भी काफी बहस हुई है। इरीना ने शहजाद पूनावाला के ऊपर पानी फेका है। तो वहीं इन सबके बीच सभी कंटेस्टेंट के घरवालों ने पेंट हाउस के कंटेस्टेंट को रैंकिंग दिया है। जिसमें सोनम, सौरव, जसवंत और मनीष को सबसे कम वोट मिला है। जहाँ सोनम बेसमेंट में चली गई। तो वहीं गौतम गुलाटी जोकि अल्टीमेट रूलर हैं, उन्होंने मनीष कश्यप को बेसमेंट में भेज दिया है।
तो वहीं इस वीक जोभि कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे वो बेसमेंट के कंटेस्टेंट हैं, जिसमें शहजाद पूनावाला, इरीना, स्वरा और करन एविक्ट हुए हैं। तो वहीं इस वीक डबल एविक्शन होना था, लेकिन नहीं हुआ क्योंकि जो भी कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं, वो शो को टीआरपी दे रहे हैं। तो वहीं इरीना के बारे में पहले ही पता था कि इस वीक उनका एविक्शन होगा और हुआ भी ऐसा ही है, इस वीक इरीना एविक्ट हो गई हैं। जिसके बाद सोनम का हो सकता है आने वाले एपिसोड में एविक्शन हो जाए।


