TRENDING TAGS :
Rise And Fall 2 Host: राइज एंड फॉल सीजन 2 को अशनीर ग्रोवर की जगह ये एक्ट्रेस करेंगी होस्ट
Rise And Fall Season 2 Host : राइज एंड फॉल सीजन 2 वापसी करने के लिए तैयार है, रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन को होस्ट करने के लिए बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है।
Rise And Fall Season 2 Host (Image Credit- Social Media)
Rise And Fall 2 Host: राइज एंड फॉल एमएक्स प्लेयर पर आया था। राइज एंड फॉल सीजन 1 को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था। इस सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। क्योंकि इस सीजन में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह नजर आए थे। पवन सिंह की वजह से शो की टीआरपी काफी ज्यादा बढ़ गई थी। Rise And Fall की टीआरपी ने सलमान खान के रियलटी शो बिग बॉस को भी टक्कर दिया था। राइज एंड फॉल को अशनीर ग्रोवर के होस्ट करने की वजह से काफी चर्चा हुई थी। अशनीर ग्रोवर वहीं हैं, जिन्होंने सलमान खान का मजाक बनाया था। लेकिन जब बिग बॉस में गए थे, तब सलमान खान के सामने अपनी ही बातों से पलट गए। अब जाकर राइज एंड फॉल सीजन 2 को लेकर अपडेट सामने आया है।
राइज एंड फॉल सीजन 2 को कौन होस्ट करेगा (Rise And Fall Season 2 Host)-
राइज एंड फॉल की टीआरपी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। राइज एंड फॉल में टीवी जगत से लेकर यूट्यूबर और इंफ्लूएंसर तक नजर आए। तो वहीं राइज एंड फॉल सीजन 1 के खत्म होने के बाद अब जाकर राइज एंड फॉल सीजन 2 आएगा। राइज एंड फॉल सीजन 2 के बारे में बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीज़न को होस्ट करने के लिए बातचीत कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के निर्माताओं ने आगामी सीज़न के लिए इस मशहूर अभिनेत्री से संपर्क किया है, हालांकि विद्या या प्रोडक्शन टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर यह डील फाइनल हो जाती है, तो रियलिटी शो के लिए एक नया रोमांचक अध्याय शुरू होगा, और प्रशंसक होस्ट की कुर्सी पर विद्या की हाजिरजवाबी, आकर्षण और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को देखने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।


