TRENDING TAGS :
Kajal Raghwani ने काटी अपने हाथ की नस, सुसाइड करने की कोशिश की थी
Kajal Raghwani Suicide: राइज एंड फॉल सीजन 2 का हिस्सा बनी काजल राघवानी ने राइज एंड फॉल सीजन 2 में बताया कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी
Rise And Fall Season 2 Kajal Raghwani Attempted Suicide (Image Credit- Social Media)
Kajal Raghwani Suicide: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों राइज एंड फॉल सीजन 2 का हिस्सा बनी हैं। काजल राघवानी इससे पहले भोजपुरी बवाल का हिस्सा थी। उस सीजन में भी काजल राघवानी ने अपने जीवन से संबंधित कई सारी घटनाओं का जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने अपने एक्स के द्वारा उनको मारे जानने की बात कही थी। यही नहीं आम्रपाली दुबे और निरहुआ के साथ काजल राघवानी के बीच काफी बवाल देखने को मिला था। तो वहीं अब जाकर काजल राघवानी ने राइज एंड फॉल सीजन 2 में अपने जीवन से जुड़े कुछ ऐसे राज शेयर किया है। जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे।
राइज एंड फॉल सीजन 2 में काजल राघवानी ने बताया की थी सुसाइड की कोशिश (Rise And Fall Season 2 Kajal Raghwani Attempt Suicide)-
राइज एंड फॉल सीजन 2 में काजल राघवानी बतौर कंटेस्टेंट आई हैं। उन्होंने शो में अपने जीवन से जुड़ी कई चीजों के बारे में जिक्र किया है। काजल राघवानी ने अनीश से बताया था कि उनके एक्स ने उनको बहुत मारा है, उनके बाल पकड़-पकड़कर घसीटा जिसकी वजह से उनके आगे के बाल भी निकल गए हैं। तो वहीं इन सबके बीच कल के एपिसोड में काजल राघवानी का हाथ मनीष और सारा ने देखा उन्होंने कहा कि ये कट कैसे लगा हुआ है। जिसपर काजल राघवानी ने कहा कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की है। जिसपर मनीष कहते हैं कि अपने प्यार के लिए कोशिश की है। किसी दूसरे इंसान के लिए कोई ऐसा क्यों करता है। जिसपर सारा कहती हैं कि खुद के लिए किया है।
तो वहीं काजल राघवानी बताती है कि वो अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी हैं। जिसकी वजह से उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की है। जिसके बाद मनीष कश्यप कहते हैं कि अपने आप से कोई इतना परेशान कैसे हो सकता है कि सुसाइड करने की कोशिश करे, जिसपर काजल राघवानी कहती हैं कि ऐसे बहुत से लोग हैं दुनिया में मनीष जी जाकर आप देखिए।
तो वहीं राइज एंड फॉल सीजन 2 में गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला अल्टीमेट रूलर बनने के दावेदार हैं। तो वहीं प्रियंका चाहर चौधरी को गौतम गुलाटी ने अपने लिए चुना था। जिसपर प्रियंका ने बीच में ही गेम छोड़ दिया। जिसके बाद प्रियंका और स्वरा के बीच काफी तकरार देखने को मिली है।


