Rise And Fall 2 के Manish Kashyap की शादी हुई तय, माँ ने बताई कौन है ? लड़की देखें वीडियो

Rise And Fall Season 2 Manish Kashyap Marriage राइज एंड फॉल सीजन 2 का हिस्सा बने मनीष कश्यप की शादी तय हो चुकी हैं, उनकी माँ ने दी जानकारी

Shikha Tiwari
Published on: 24 Oct 2026 10:37 AM IST
Rise And Fall Season 2 Manish Kashyap Marriage
X

Rise And Fall Season 2 Manish Kashyap Marriage (Image Credit- Social Media)

Rise And Fall Season 2 Manish Kashyap: राइज एंड फॉल सीजन 2 इस समय ओटीटी का सबसे ज्यादा चर्चित शो है। जिसमें कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि तख्ता पलट हो गया है। जिसमें बेसमेंट के जितने भी कंटेस्टेंट थे वो सभी पेंट हाउस में चले गए हैं। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, जसवंत, सौरव, मनीष कश्यप, सोनम और गौतम गुलाटी का नाम शामिल है। तो वहीं शहजाद पूनावाला, एलिना राय, स्वरा भास्कर और करण बेसमेंट में चले गए हैं। जहाँ पर जाकर उन्होंने कहा कि इतना भी बुरा बेसमेंट नहीं है। जितना ये लोग बोल रहे हैं। इसके साथ ही राइज एंड फॉल सीजन 2 में बेसमेंट के सभी सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। तो वहीं आज हम मनीष कश्यप की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं।

राइज एंड फॉल सीजन 2 मनीष कश्यप की माँ ने बताया कि उनकी शादी फिक्स हो गई है ( Rise And Fall Season 2 Manish Kashyap Mother)-

राइज एंड फॉल सीजन 2 में मनीष कश्यप इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जिसके पीछे की वजह है मनीष कश्यप की दोस्त कायरा का एविक्शन होना, जिसके बाद मनीष कश्यप इतने ज्यादा दुखी हो गए थे। उन्होंने लोगों से कुछ दिनों तक बाद करना बंद कर दिया और बार-बार कायरा का नाम ले रहे थे। कि उसको शो में रहना चाहिए था। मुझे निकाल दो उसकी जगह, जिसके बाद कंटेस्टेंट कहने भी लगे थे कि मनीष को प्यार हो गया है।

इन सबके बीच मनीष कश्यप की माँ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि- मनीष कश्यप ने शो में अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात किया है। जिसपर उनकी माँ कहती हैं कि वो गर्लफ्रेंड नहीं वो लड़की है, जिससे उसकी शादी फिक्स है और वो पढ़ी-लिखी लड़की है, कोई गवार नहीं है, जो कायरा और उनके रिश्ते को गलत समझेगी। मनीष कश्यप की होने वाली पत्नी कौन है इसके बारें में उनकी माँ ने किसी प्रकार का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story