Rise And Fall Season 2 में हुई तहसीन पूनावाला की एंट्री, तो वहीं करण पर भड़के सहवाग

Rise And Fall Season 2 Update: राइज एंड फॉल सीजन 2 में फैमिली वीक के बाद तहसीन पूनावाला और नयनदीप बनेंगे शो का हिस्सा, सहवाग ने लगाई करण पटेल की क्लास

Shikha Tiwari
Published on: 28 Oct 2026 10:45 AM IST
Rise And Fall Season 2 Tahseen Poonawala
X

Rise And Fall Season 2 Tahseen Poonawala Enter (Image Credit-Social Media)

Rise And Fall Season 2 Update: राइज एंड फॉल सीजन 2 इस समय ओटीटी पर काफी ज्यादा चर्चाओं में है। जहाँ पर फैमिली वीक का आयोजन किया गया है। कल के एपिसोड में स्वरा भास्कर के पति आए थे। जिनके आने से घर का पूरा माहौल ही बदल गया। तो वहीं सभी घरवालों ने पैंट हाउस के कंटेस्टेंट को रैंकिग दी है। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका के गेम को ज्यादातर लोगों ने पसंद किया है। तो वहीं इन सबके बीच सोनम को कम रैंकिंग मिलने की वजह से वो पहले ही बेसमेंट में चली गई। तो वहीं दूसरी तरफ गौतम गुलाटी के ऊपर ये जिम्मेदारी है कि वो किसी एक कंटेस्टेंट को बेसमेंट में भेजे और किसी एक को पेंट हाउस में लेकर आए। इन सबके बीच शो में तहसीन पूनावाला और नयनदीप की एंट्री हुई है।

राइज एंड फॉल सीजन 2 में हुई तहसीन पूनावाला और नयनदीप की एंट्री (Rise And Fall Season 2 Tahseen Poonawala And Nyandeep)-

राइज एंड फॉल सीजन 2 में जहाँ गौतम गुलाटी की मनीष से लड़ाई हुई है। गौतम गुलाटी के साला बोलने पर मनीष काफी नाराज हुए हैं। तो वहीं रिपोर्ट कि माने तो गौतम ने मनीष को एक बार फिर से बेसमेंट में फेज दिया है। तो वहीं शहजाद पूनावाला को पेंट हाउस में बुला लिया है। पहले गौतम करण पटेल को बुलाने वाले थे उनका जो हाल हुआ है। बेसमेंट में लेकिन गौतम ने शहजाद पूनावाला को पूनावाला को बुलाया है।

इन सबके बीच शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला की शो में एंट्री होने वाली है। जो बतौर गेस्ट बनकर आएंगे, इनके साथ नयनदीप भी नजर आएंगे। देखने लायक होगा कि दोनों के आने से शो में क्या नया बदलाव आने वाला है। तो वहीं सहवाग ने करण पटेल के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की है। जिस तरह से उन्होंने बेसमेंट में तोड़फोड़ की है। उसकी वजह से वो काफी नाराज हुए हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story