Manish Kashyap Girlfriend: मनीष कश्यप ने अपने गर्लफ्रेंड संग तस्वीरें शेयर की है, जानिए कौन हैं?

Rise And Fall Season 2 Manish Kashyap GF: राइज एंड फॉल सीजन 2 से मनीष कश्यप निकल चुके हैं, चलिए जानते हैं मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड कौन हैं

Shikha Tiwari
Published on: 5 Nov 2026 2:12 PM IST
Rise And Fall Season 2 Manish Kashyap Ki Girlfriend Kon Hai
X

Rise And Fall Season 2 Manish Kashyap Girlfriend (Image Credit-Social Media) 

Rise And Fall Season 2 Manish Kashyap GF: राइज एंड फॉल सीजन 2 का आज फिनाले शूट होने वाला है। तो वहीं कल के एपिसोड में राइज एंड फॉल सीजन 2 से मनीष कश्यप ऑउट हो गए थे। मनीष कश्यप जनता की वोट से बाहर नहीं गए बल्कि मनीष कश्यप को रूलर द्वारा वोट ना दिए जाने की वजह से उनका एविक्शन हुआ। इन सबके बीच राइज एंड फॉल सीजन 2 में मनीष कश्यप को कई बार उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में जिक्र करते हुए देखा गया है। फैमिली वीक में भी मनीष कश्यप की माँ आई थी, जबकि मनीष कश्यप चाहते थे कि राइज एंड फॉल सीजन 2 में उनकी गर्लफ्रेंड आएं। चलिए जानते हैं मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड कौन हैं।

मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड कौन हैं ( Who Is Rise And Fall Season 2 Manish Kashyap Girlfriend)-

मनीष कश्यप ने राइज एंड फॉल सीजन 2 में बार-बार अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिया। यहाँ तक उनकी माँ ने भी कहा कि इसी साल उनकी सगाई होगी। लेकिन मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड कौन है। इसके बारे में किसी को पता नहीं था। अब जाकर मनीष कश्यप राइज एंड फॉल सीजन 2 से बाहर निकल चुके हैं। बाहर आते ही मनीष कश्यप ने पहले कायरा से मिले। जिसका वीडियो कायरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

तो वहीं अब जाकर मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड ने भी उनके साथ तस्वीरें शेयर करके अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। बता दे कि मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड का नाम अनुष्का शर्मा है। उनके इंस्टाग्राम आईडी के अनुसार, वो एबीवीपी की प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। दोनों की सगाई जल्द ही होने वाली है। उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।


मनीष कश्यप की बात करें तो उनका का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। उन्हें ‘Son of Bihar’ ‘ भी कहा जाता है। वह एक बहुत लोकप्रिय जर्नलिस्ट हैं। वह सच तक न्यूज़ के संस्थापक हैं जिसके लगभग 2.3 मिलियन Subscribers के साथ एक बहुत ही लोकप्रिय यूट्यूब चैनल है। मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 को हुआ था। मनीष कश्यप डुमरी महानवा, पश्चिम चंपारण, बिहार के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम उदित नारायण तिवारी है। उनके पिता सेना में हैं और उनके दादा भी सेना में थे, जो कि 1965 में चीन के साथ हुई लड़ाई में सेना में थे। मनीष ने 2007 में 10वीं और 2009 में 12वीं की शिक्षा पूरी की और 12वीं के बाद वे महाराष्ट्र चले गए और वहां पुणें के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में Graduation की उपाधि प्राप्त की।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story