Seher Hone Ko Hai: ऋषिता कोठारी ने छोड़ा शो, आएगा 6 सालों का लीप

Seher Hone Ko Hai Leap: "सहर होने को है" सेट पर हुए विवाद के बाद लीड एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने शो को अलविदा कह दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 27 May 2026 7:10 AM IST
Rishita Kothari Quits Seher Hone Ko Hai
X

Rishita Kothari Quits Seher Hone Ko Hai

Seher Hone Ko Hai Rishita Kothari: टीवी शो "सहर होने को है" पिछले कुछ समय से चर्चाओं में बना हुआ है, दरअसल हाल ही में लीड एक्टर्स पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच अनबन हो गई थी, खबर तो यह भी आई थी कि सीरियल की शूटिंग भी बंद हो गई, लेकिन फिर लीड एक्टर्स ने लड़ाई और अनबन को बगल रख, शूटिंग रखना जारी किया। पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी की लड़ाई के बीच खबर आई कि अब इस शो पर ताला लग सकता है, लेकिन फिर पार्थ समथान ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि कहानी अभी लंबी चलेगी। हालांकि, इन सबके बीच अब सहर होने को है शो से जुड़ी बड़ी अपडेट समाने आ रही है, जो फैन का दिल तोड़ सकती है, आइए जानते हैं।

ऋषिता कोठारी ने छोड़ा शो

कंट्रोवर्सी के बाद से ही सहर होने को है शो से जुड़ी तरह तरह की जानकारियां सामने आ रहीं हैं, पहले पार्थ समथान के शो छोड़ने की खबर आ रही थी, लेकिन ये खबर सिर्फ अफवाह साबित हुई, इसके बाद, अब ऋषिता कोठारी के शो छोड़ने की खबर आई है, जी हां! लीड एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने शो को अलविदा कह दिया है, उनके एक्जिट की खबरें सच हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषिता कोठारी ने विवाद के बाद शो को अलविदा कह दिया है, जिसके बाद मेकर्स कहानी को एक जाए दिशा में ले जाएंगे। सुनने में आया है कि ऋषिता कोठारी के शो छोड़ने के बाद कहानी में 6 सालों का लीप आएगा, जिसके बाद कहानी एक नए सिरे से आगे बढ़ेगी। ऋषिता का किरदार कैसे खत्म होगा, इस राज से पर्दा तो शो देखकर ही उठेगा। बताते चलें कि शो में 6 सालों का लीप के बाद मेकर्स को कुछ ही महीनों का समय दिया जाएगा और यदि TRP नहीं बढ़ती है तो शो पर ताला भी लग जाएगा। फिलहाल, ऋषिता कोठारी के एक्जिट की खबर सुन फैंस के चेहरों के रंग उड़ गए हैं और वे कमेंट के जरिए अपना दुख भी जाहिर कर रहें हैं।

पार्थ समथान के खिलाफ हुआ था नेगेटिव PR

पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच अनबन क्यों हुई थी, इसकी वजह बताएं तो दरअसल पार्थ ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ कुछ लोग नेगेटिव PR करा रहें हैं, पार्थ ने यह भी कहा था कि वे उनका नाम भी जानते हैं लेकिन बताएंगे नहीं। पार्थ के इस पोस्ट के बाद चर्चाएं होने लगी कि जो उनके खिलाफ नेगेटिव PR करा रहा है, वो कोई और नहीं, बल्कि ऋषिता कोठारी के बॉयफ्रेंड मृदुल मीना है, बस फिर क्या था धीरे धीरे ये बात बहुत बढ़ गई, और फिर ऋषिता ने पोस्ट साझा किया, साथ ही उनके बॉयफ्रेंड का भी पोस्ट सामने आया और मामला बेहद गर्म हो गया। नतीजा यह निकला कि सेट पर भी भयंकर लड़ाई हो गई, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई। हालांकि फिर अपनी लड़ाई को किनारे रख पार्थ और ऋषिता दोनों ने इतने दिनों तक साथ शूटिंग की और अब जाकर ऋषिता ने शो छोड़ दिया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story