Rohit Chandel Case Update: रोहित चंदेल ने कुबूला अपना गुनाह, जानिए कौन थी वो नाबालिक, जिसके संग किया छेड़छाड़

Rohit Chandel Case Update: टीवी एक्टर रोहित चंदेल एक 16 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में हैं, वहीं अब जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक रोहित ने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 12 July 2026 2:10 PM IST
Rohit Chandel Case Update
X

Rohit Chandel Case Update

Rohit Chandel Case Update: स्टार प्लस पर हाल ही में शुरू हुए शो सैराब में ईशान का रोल निभाने वाले अभिनेता रोहित चंदेल से जुड़ी बीते दिन बेहद शॉकिंग खबर सामने आई, दरअसल 10 जुलाई को रोहित चंदेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि उनपर एक नाबालिक लड़की संग छेड़छाड़ का आरोप लगा है, वहीं अब इस केस में एक नया अपडेट मिला है, जिसके मुताबिक रोहित चंदेल ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया है।

रोहित चंदेल ने कुबूला अपना गुनाह

अभिनेता रोहित चंदेल पर 16 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है, इसी मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही एक्टर के खिलाफ बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया था। रोहित को लेकर आई इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया, वहीं बहुत से लोगों को लगा कि ये PR स्टंट है, क्योंकि शो में भी यही ट्रैक आने वाला है, ऐसे में हर कोई कन्फ्यूज हो गया कि आखिर रोहित चंदेल की गिरफ्तारी की खबर सच है या झूठ?


फिलहाल, अब अपने रीडर्स को बता दें कि रोहित चंदेल सच में पुलिस की गिरफ्त में हैं। रोहित चंदेल पर नाबालिक लड़की ने आरोप लगाया है कि एक्टर उसका अलग-अलग नंबरों से फोन कर पीछा कर रहे थे। 5 जुलाई को उन्होंने लड़की का रास्ता रोका, बहस की और उसके साथ मारपीट की। रोहित चंदेल पर नाबालिग का पीछा करने और चोट पहुंचाने के लिए बीएनएस की धारा 78 और 115 (2) भी लगाई, जिसके बाद शुक्रवार को उनके दहिसर स्थित घर से उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं अब इस केस में एक नई जानकारी भी मिली है, जिसके मुताबिक रोहित चंदेल ने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक रोहित ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, हालांकि वे कब तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे, इसका फैसला होना बाकी है।

किस नाबालिक संग किया छेड़छाड़

रोहित चंदेल ने जिस 16 साल की लड़की संग छेड़छाड़ किया और जिसका पीछा किया, उसके बारे में बताएं तो वो रोहित की को-स्टार रह चुकी है, दोनों साथ काम कर चुके हैं, रिपोर्ट के मुताबिक एक म्यूजिक वीडियो में दोनों ने साथ काम किया था। हालांकि उनका नाम रिवील नहीं किया गया है। रोहित ने बताया कि वो उस 16 साल की नाबालिक का पीछा करते थे, उससे मिलने जाते थे, उसने रोहित को ब्लॉक कर दिया था, तो भी वे उसको लगातार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करते थे। इतना ही नहीं! रोहित दहिसर से घाटकोपर उस लड़की से मिलने जाया करते थे।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story